स्‍पेन के लेंजरोट में रहने वाली इस महिला ये कहानी आपको भी चौंका देगी। कभी प्‍यार में दिल टूटने के बाद लोगों को किसी के सहारे संभलते आपने देखा या सुना होगा लेकिन इनकी टूटे दिल को संभालने की कहानी खुद में थोड़ी अजीब है। इसके बावजूद सच है। दरअसल जब इनका दिल टूटा तो इन्‍होंने अपने दुखों को भुलाकर बिल्‍लियों से शादी कर ली।

ऐसी है जानकारी
ये हैं स्पेन में रहने वाली 48 वर्षीय बारबरैला बूखनर। बारबरैला एक वेब डिजायनर हैं। सबसे पहले बता दें कि बूखनर इस साल बिल्ली से शादी की अपनी 10वीं सालगिरह मना रही हैं। यहां ये बताना भी जरूरी होगा कि वह बीते 16 साल से बिल्लियों के साथ रह रही हैं। इस बारे में इन्होंने खुद और बताया कि जब 7 साल का उनका रिश्ता खराब होने के बाद टूटा तो वो भी जैसे टूट सी गई थीं।
दुख में डूब चुकी थीं बारबरैला
उस समय वह काफी दुखी थीं और पूरी तरह से दुख में डूब चुकी थीं। इसकी एक वजह ये भी है कि उनको अपने पहले रिश्ते पर बहुत विश्वास था। उसके बावजूद उस रिश्ते का टूटना इनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उस रिश्ते के टूटने की उम्मींद उनको नहीं थी। इसके बाद उन्होंने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की।
तब सोचा नई दिशा में कदम बढ़ाने के बारे में
इस क्रम में उनका मन कुछ समय बाद बदला और उन्होंने फैसला किया सबकुछ भुलाकर नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने का। इसके आगे की कहानी के बारे में वह बताती हैं कि बिल्लियां उनको बचपन से पसंद थीं। वह जब अकेली हुईं तो पहले तो सोचा कि क्यों न इन बिल्लियों को ही गोद ले लूं।
पेट स्टोर पर मिला जीवनसाथी
ये सोचकर जब वह एक पेट स्टोर पर गईं तो वहां उन्हें स्पाइडर और लुगोसी नाम की दो प्यारी सी बिल्लियां मिलीं। बिना समय गंवाए उन्होंने उन दोनों को खरीद लिया। उसके बाद वे साथ में रहने लगे। इसके आगे वह कहती हैं कि उन्हें भी नहीं मालूम था कि उनके लिए उनका प्यार इस कदर बढ़ जाएगा। उनके बुरे समय में उन्होंने इनका बहुत साथ दिया।
और कर लिया फैसला
इन बिल्लियों के साथ इनका प्यार इतना बढ़ गया कि एक दिन एक ऑनलाइन साइट पर उन्होंने दोनों बिल्लियों से शादी कर ली। अपने इस फैसले के बारे में बारबरैला कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन का ये फैसला बहुत सोच-समझकर लिया। वह दोनों बिल्लियां उनके लिए इतनी खास हो चुकी थीं कि फाइनली उन्होंने इन दोनों को ही अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया और अब वह तीनों बेहद खुश हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma