आगरा। थाना ताजगंज एरिया में प्रेमी के प्यार में पड़ी विवहिता ने ससुराल की दहलीज लांघ दी। शादी के बाद भी वह प्रेमी को नहीं भूली। मौका पाकर रविवार की सुबह घर से निकल गई लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेजा है।

घर से निकल गई

सैंया निवासी युवती की शादी दिसम्बर 2017 में ताजगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह तीन महीने में 15 दिन ही ससुराल में रही। वह अधिकतर अपने मायके में रही। उसका सदर निवासी गैरसमुदाय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ रहना चाहती है। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं मानी। रविवार की तड़के विवाहिता प्रेमी के पास जाने को घर से निकल गई। ससुराली उसके पीछे-पीछे दौड़े। विवाहिता बिजली घर पर आ गई। ससुराली भी पहुंच गए। ससुरालियों ने विवाहिता को पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया। उसने बाइक से उतर कर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़े रखा।

मौके पर पहुंची पुलिस

विवाहिता ने उस दौरान शोर कर दिया। हंगामा देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता को बाइक से उतरवाया और मामला समझा। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। थाने में मायका पक्ष भी पहुंच गया। थाने में भी विवाहिता प्रेमी के पास जाने को अड़ी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह उसे समझाबुझा कर परिजनों के साथ भेजा।

Posted By: Inextlive