शादी के बाद से दहेज के लिए करते थे उत्पीड़न

मायके में बुलाने आया था पति, विवाद के बाद मौत को लगाया गले

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र नसीराबाद कॉलोनी में ससुराल से मायके आई विवाहिता ने पति से विवाद के बाद फांसी का फंदा बना कर जान दे दी। पति उस दौरान मायके में मौजूद था। मायका पक्ष ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

6 साल पहले हुई थी शादी

नसीराबाद कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय रिया 2ान उर्फ डॉली पुत्री नियाज मोह6मद की शादी 14 फरवरी 2011 को टूंडला, मस्जिद का नगला निवासी वसीम रजा पुत्र नन्नें 2ां से हुई थी। शादी में परिजनों ने काफी दान दहेज दिया था। परिजनों के मुताबिक शादी में 15 ला2ा रुपये 2ार्च हुए थे। पति टूंडला रेलवे स्टेशन पर बुकिंग 1लर्क के पद पर तैनात है।

दहेज को लेकर करते थे मारपीट

मायका पक्ष के मुताबिक ससुराली दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उन्होने दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। पति, सास, जेठ व ननद ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया। वह लोग दहेज के अतिरिक्त पांच ला2ा रुपये की डिमांड करने लगे। कई बार पंचायत हुई कई बार वह उसे घर लेकर लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

परेशान होकर फंदे पर लटकी

आरोप है कि 21 नव6बर को रुपयों की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही थी। 5 दिस6बर को पति घर पर आया था। मायका पक्ष के अनुसार पति ने फिर से रुपयों की डिमांड की। पति ने धमकी दी कि रुपये नहीं तो जिंदगी 5ार मायके में सड़ा दूंगा। पति ने उससे मरने की बात कही साथ ही 2ाुद दूसरी शादी करने की बात बोलने लगा। इस पर विवाहिता तनाव में आ गई। विवाहिता ने ऊपर के कमरे में जाकर चौ2ाट पर दुपट्टे का फंदा बना कर जान दे दी। विवाहिता की मां ने शव फंदे पर लटका दे2ा। पुलिस ने तहरीर पर पति को हिरासत में लिया है।

Posted By: Inextlive