- सोरांव में दहेज के लिए फंसी शादी तो बुलाई पंचायत

- थाने में पंचायत के बाद भी नहीं सलटा मामला

SORAON (15 May, JNN): दहेज रूपी दानव का आतंक ऐसा था कि पुलिस स्टेशन में बुलाई गई पंचायत भी उसे मार न सकी। दहेज को लेकर शादी के बीच ऐसा झाम फंसा कि शादी को लेकर दो पक्ष एक दूसरे को सुनने को तैयार न हुए। पुलिस स्टेशन मामला पहुंचा तो लगा कि सब कुछ सलट जाएगा। हालांकि रिजल्ट सिफर ही नजर आया। अब तो क्9 मई को पता चलेगा कि शादी का बंधन दहेज के नाम पर कहीं टूट तो नहीं गया।

क्9 मई को आनी थी बारात

हाजीगंज गांव की एक युवती की शादी तय हुई। बारात क्9 मई को यहां आनी थी। बेटी की शादी का सपना संजोये परिजन अपनी तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों के एकत्रित होने का क्रम भी शुरू हो गया था। लेकिन जाने क्या एकाएक हुआ कि लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। बात बढ़ी तो पता चला कि लड़की पक्ष मांग पूरी नहीं कर पा रहा है और बिना दहेज की मांग पूरी हुए बारात नहीं आएगी। यह सुनकर लड़की पक्ष के होश होड़ गये और वह मामले को सुलझाने लड़के के घर पहुंचे। बात नहीं बनी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां घंटों पंचायत होती रही, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। अब क्या होगा यह तो वक्त बतायेगा।

Posted By: Inextlive