-तमंचे के बल पर तीन युवकों ने बंधक बनाकर महिला से किया रेप

-पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

-घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दी दबिश

रोहटा : थाना क्षेत्र के गांव पूठखास में घर में अकेली महिला से गांव के तीन दबंगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर तीनों उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता के पति की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

मजदूर की पत्‍‌नी से गैंग रेप

पूठखास निवासी एक व्यक्ति जो कि मजदूरी करता है उसने दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए पास के गांव सलाहपुर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। अकेली महिला को देखकर गांव के तीन दबंग युवक शौकीन, युसूफ व नफीस दीवार फांदकर घर में कूद गए। तीनों ने उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर आतंकित किया और कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर तीनों ने महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। महिला ने अपने पति को फोन कर आपबीती सुनाई। उसके बाद पति घायल महिला को लेकर रोहटा थाने पहुंचा। पति की तहरीर पर पुलिस ने पूठ निवासी शौकीन पुत्र मोमीन, युसूफ पुत्र अब्बास व नफीस पुत्र मुरसलीम के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 डी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस ने पीडि़त महिला की चिकित्सीय जांच भी कराई जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

Posted By: Inextlive