-महापौर ने फ्राईडे सुबह किया नगर निगम मुख्यालय का इंस्पेक्शन, ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब

KANPUR : नगर आयुक्त के जाते ही नगर निगम अधिकारी इस कदर लापरवाह हो जाते हैं कि वे सीएम के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा देते हैं। फ्राइडे को सुबह 10.45 बजे महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सचिव कार्यालय और पीआरओ ऑफिस में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं मिला। जन्म मृत्यु ऑफिस में क्लर्क शिवांशु अब्सेंट मिला। पीआरओ ऑफिस में सरोजिनी चपरासी को छोड़कर कोई भी कर्मी मौजूद नहीं मिला। वहीं मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी अपने ऑफिस में अब्सेंट मिले। महापौर के निरीक्षण की सूचना मिलते ही मुख्यालय पहुंच गए। महापौर ने सभी को चेतावनी जारी कर कहा है कि सीएम के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। सभी अधिकारी टाइम से ऑफिस आए और 11.30 बजे तक ऑफिस में बैठकर जनता के काम करें।

Posted By: Inextlive