Meerut : तमाम आरोप प्रत्यारोप के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी आखिरकार बुधवार रात मेयर हरिकांत अहलूवालिया के घर पहुंचे। उनसे पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को दो टूक चेतावनी दी। गंगानगर स्थित मेयर के आवास से ही प्रदेश अध्यक्ष ने आईजी पुलिस और डीआईजी से बात की। उन्होंने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक के साथ पुलिस अधिकारियों का यह रवैया है तो थाने में शिकायत करने वाली आम जनता के साथ क्या सुलूक होता होगा? उन्होंने कहा कि ब्8 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी हो। अभद्रता के आरोपी एसपी सिटी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? स्पष्ट बताया जाए। पार्षदों के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों को समाप्त करने के संबंध में क्या किया गया? उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को पुलिस कमजोर न समझे, पार्टी के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। मामलों का पुलिस तत्परता से निराकरण करे। ठेकेदार की एफआईआर पर धारा फ्07 लगाए जाने पर भी उन्होंने आश्चर्य जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली से लौटकर स्थानीय पदाधिकारियों से चर्चा करके आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

Posted By: Inextlive