- सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद

- तीन नई मशीनें आएंगी, जोनवार चलेगा अभियान

LUCKNOW नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर से मैकेनिकल सफाई शुरू की जा रही है। इसके लिए बकायदा तीन नई मशीनें आ रही हैं, जिसके बाद सफाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

बंद हो गई थी सफाई

निगम की ओर से पहले भी मैकेनिकल सफाई शुरू कराई गई थी। इसके अंतर्गत प्रमुख मार्गो और मार्केट एरिया में सफाई शुरू कराई गई थी। पहले तो रिस्पांस बेहतर रहा लेकिन गुजरते वक्त के साथ स्थिति जस की तस हो गई। जिसके बाद नगर आयुक्त की ओर से टेंडर निरस्त कर दिया था।

नए सिरे से कवायद

निगम प्रशासन की ओर से अब नए सिरे से कवायद शुरू कर दी गई है। वजह यह है कि मैकेनिकल सफाई से प्रमुख मार्गो और मार्केट एरिया में बेहतर सफाई कराई जा सकती है। निगम प्रशासन ने मैकेनिकल सफाई को बेहतर बनाने के लिए तीन नई मशीनों का भी ऑर्डर कर दिया है।

नियमित होगी समीक्षा

इस बार मैकेनिकल सफाई में कोई खामी न रहे, इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से नियमित समीक्षा भी की जाएगी। सभी जोनल अधिकारियों को मैकेनिकल सफाई की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे प्रमुख मार्गो और मार्केट एरिया स्वच्छ नजर आएं।

बाक्स

टॉयलेट्स पर भी फोकस

निगम प्रशासन की ओर से टॉयलेट्स पर भी खासा फोकस किया गया है। नगर आयुक्त की माने तो टॉयलेट्स की बेहतर सफाई के लिए भी मशीनें मंगाई गई हैं। मशीनों के माध्यम से सफाई करने से बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

वर्जन

मैकेनिकल सफाई के लिए तीन नई मशीनें मंगाई गई हैं। मशीनों के आते ही मैकेनिकल सफाई शुरू करा दी जाएगी।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive