GORAKHPUR : तीन सालों की कड़ी मेहनत के बाद जब उसका फल गोल्ड मेडल के तौर पर मिले तो होने वाली खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. मंडे को डीडीयू के कुछ मेहनतकश स्टूडेंट्स को उनकी कड़ी मेहनत के बदले ढेरों खुशियां मिलीं. डिग्री के साथ कनवोकेशन में मिले मेडल ने खुशी दोगुनी कर दी और पैरेंट्स का सीना फक्र से चौड़ा हो गया. मौका था यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन का जहां मेडल्स और डिग्री अवार्ड किए जाने के बाद आसमां की ऊंचाई स्टूडेंट्स की उम्मीदों के आगे छोटी पड़ गई. उनके हाव-भाव देख ऐसा लग रहा था कि मानों आसमां उनके कदमों में हो. इस दौरान बतौर चीफ गेस्ट मौजूद साहित्य एकेडमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ तिवारी ने टॉपर्स को डिग्री और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया.


विद्वत परि यात्रा से हुई प्रोग्राम की शुरूआतयूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन की शुरुआत 11.50 मिनट पर विद्वत परि यात्रा के साथ हुई। इसमें सबसे आगे रजिस्ट्रार एसके शुक्ला, उसके बाद कोर्ट के मेंबर, उनके पीछे एकेडमिक काउंसिल के मेंबर फिर एक्जिक्यूटिव काउंसिल के मेंबर, उसके बाद सभी फैकल्टी के डीन, फिर वीसी और लास्ट में चीफ गेस्ट रहे। इसके बाद वीसी के निर्देश पर 32वें कनावोकेशन का आगाज हुआ। प्रोग्राम की स्टार्टिंग में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कुलगीत पेश किया। उसके बाद डिग्री अवार्ड करने का सिलसिला शुरू हुआ।सभी को अवार्ड की गई डिग्री


प्रोग्राम की शुरूआत में वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी ने वेलकम स्पीच दी, साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रतिज्ञा करवाई और उनको अनुशासन की सीख दी। इसके बाद रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने सभी डीन को अपनी-अपनी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को प्रेजेंट करने के लिए बुलाया। सबसे पहले आट्र्स फैकल्टी के डीन ने अपने पीएचडी, पीजी और ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री अवार्ड करने के लिए पेश किया। वीसी ने इन्हें डिग्री अवार्ड करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद कॉमर्स फैकल्टी, लॉ फैकल्टी, साइंस फैकल्टी और एजूकेशन फैकल्टी के डीन ने अपने स्टूडेंट्स को पेश किया और उन्हें डिग्री आवार्ड की गई।सेशन 2013 के 34 स्टूडेंट्स को मिले 82 मेडल्स

यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन में मंडे को सेशन 2013 के 34 और 2012 के 5 स्टूडेंट्स को मेडल दिए गए। इसमें सेशन 2013 के 34 स्टूडेंट्स को टोटल 82 मेडल्स और सेशन 2012 के 5 स्टूडेंट्स को 10 मेडल्स दिए गए। इस तरह 32वें कनवोकेशन में 39 स्टूडेंट्स को 92 मेडल्स दिए गए। सेशन 2013 में सबसे ज्यादा मेडल्स नयन गोयल की झेाली में गिरे, जिन्हें 8 गोल्ड मेडल मिले, वहीं ब्वॉएज कैटेगरी में 6 मेडल्स के साथ कुश कुमार मिश्रा ने टॉप मोस्ट पोजीशन हासिल की। इस दौरान गोल्ड मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी के चांसलर और गवर्नर बीएल जोशी के हाथों मेडल न मिल पाने का मलाल भी था। प्रो। सुरेंद्र दुबे ने पढ़ी गवर्नर की स्पीच

डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन में गवर्नर के न शामिल होने की वजह से उनकी स्पीच हिंदी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने पढ़कर सुनाई। इससे पहले प्रोग्राम के चीफ गेस्ट प्रो। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने अपनी स्पीच दी। इसके बाद वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी ने चीफ गेस्ट को शॉल और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। लास्ट में वीसी ने प्रोग्राम समाप्त होने की एनाउंसमेंट की और राष्ट्रगान के बाद रिवर्स विद्वत परियात्रा से कनवोकेशन खत्म हुआ।गोल्ड मेडलिस्ट - 2013नयन गोयल       - 8कुश कुमार मिश्र  - 6सोनी कन्नौजिया  - 5स्निग्धा त्रिपाठी    - 5प्रीति राय          - 5कविता सिंह      - 4नेहा तिवारी       - 4प्रीति गुप्ता        - 4विवेकानंद शाही   - 4मोहित अग्रवाल   - 3प्रतिभा            - 3आकांक्षा सिंह     - 3शुची त्रिपाठी       - 3आकाश जायसवाल - 2पूनम पाल           - 2नम्रता मिश्रा         - 2उपेंद्र गुप्ता           - 2मुमताज फातमा      - 2शुभम               - 2अमृत कुमार वर्मा   - 2श्वेता जॉनसन       - 2विनय कुमार          - 2प्रिंस कश्यप           - 2वर्तिका श्रीवास्तव     - 2सविता तिवारी         - 2शुची भट्ट          - 1कौशल सिंह        - 1वंदना नाथ          - 1सोनम शाही         - 1प्रियंका सिंह         - 1अपर्णा सिंह          - 1मानवेंद्र द्विवेदी        - 1मिनी उपाध्याय        - 1दिव्या जायसवाल     - 1सौम्या पांडेय         - 1आकांक्षा तिवारी      - 1चंद्रिका गुप्ता         - 1सुनीती त्रिपाठी        - 1अल्का राय           - 1शिवेंद्र नाथ तिवारी    - 1ज्योति सिंह           - 12012 विजय लक्ष्मी मिश्रा - 4उर्वशी              - 3अनीशा वर्मा        - 1कुर्मी मित्रा          - 1आशीश शुक्ला      - 1

Posted By: Inextlive