अध्यक्ष पर रोहिताश्व व महामंत्री पर संजय के सिर सजा ताज

महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन को छोड़कर बाकी पदों पर रोहिताश्व पैनल का कब्जा

महामंत्री पद पर राजेंद्र सिंह जानी पैनल के संजय शर्मा के हाथ लगी जीत की बाजी

Meerut : मेरठ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर रोहिताश्व अग्रवाल एवं महामंत्री पद पर संजय शर्मा विजयी हुए। देर रात तक चली मतगणना में महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन को छोड़कर बाकी सभी पदों पर रोहिताश्व पैनल ने अपनी जीत का परचम लहराया। जबकि चन्द्रपाल सिंह पैनल का एक भी पदाधिकारी इन चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका।

शुरू से बनाई बढ़त

मेरठ बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल ख्7ख्म् वोट पडे़ थे। पांच वोट निरस्त हुए। इस तरह कुल ख्7ख्क् वोट वैध घोषित हुए। शुक्रवार को कचहरी परिसर में पंडित नानक चंद सभागार में सुबह करीब 8:फ्0 बजे मतों की गिनती शुरू हुई। साथ ही रात्रि करीब क्0 बजे तक चली। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता व बार कौंसिल के सदस्य रोहिताश्व अग्रवाल एवं महामंत्री पद पर राजेंद्र सिंह जानी पैनल के अधिवक्ता संजय शर्मा ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। रात्रि क्0 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर प्रसाद त्यागी उर्फ मुखिया ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। घोषित किए गए परिणामों में अध्यक्ष पद पर रोहिताश्व अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह जानी को हराकर चौथी बार जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर रोहिताश्व पैनल के रविदत्त शर्मा को हराकर संजय शर्मा विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जॉनी पैनल के अनिल कुमार त्यागी विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रोहिताश्व पैनल के धीरज सिंह तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर जानी पैनल के विनोद गौतम व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर रोहिताश्व पैनल के जगजीत सिंह ने विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर रोहिताश्व पैनल के अजीत सिंह यादव और संदीप सैनी ने विजय प्राप्त की। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

रोहिताश्व ने चौथी बार लहराया जीत का परचम

मेरठ: मेरठ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व अग्रवाल चौथी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। इससे पूर्व वह 98-99, 99-ख्000 व 0म्-07 में अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि 88-89, 89-90 व 9क्-9ख् में वह तीन बार ही महामंत्री भी चुने गए हैं। जबकि पिछले क्8 साल से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हैं। वर्ष-क्97म् से अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे रोहिताश्व वर्ष ख्00म्-07 में बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वर्तमान में बार कौंसिल के सदस्य 70 वर्षीय रोहिताश्व वर्ष-99 में महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें 9भ् हजार वोट मिले थे।

बाबू बैजनाथ बने थे पहले अध्यक्ष

मेरठ: मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव भी ऐतिहासिक रहा है। एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष के रूप में बाबू बैजनाथ क्9ब्म्-ब्7 में चुने गए थे। वह लगातार चार बार अध्यक्ष रहे। इनमें ब्म्-ब्7, ब्7-ब्8, ब्8-ब्9 एवं ब्9-भ्0 है। इसके बाद वह भ्ख्-भ्फ् में भी अध्यक्ष चुने गए। उनके अलावा गोपीनाथ सिन्हा सबसे अधिक छह बार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। अब बार कौंसिल के नियमों के कारण कोई भी प्रत्याशी लगातार चुनाव नहीं लड़ सकता है।

यह हैं नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष-रोहिताश्व अग्रवाल-क्फ्भ्7

महामंत्री-संजय शर्मा-क्क्9ब्

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अनिल कुमार त्यागी-क्क्ब्7

उपाध्यक्ष-अजीत सिंह यादव-9ब्भ्

उपाध्यक्ष-संदीप सैनी-9भ्ख्

कोषाध्यक्ष-धीरज सिंह तोमर-क्क्98

संयुक्त मंत्री-प्रशासन विनोद गौतम-क्क्फ्क्

संयुक्त मंत्री प्रकाशन-जगजीत सिंह-9ब्भ्

Posted By: Inextlive