कुछ चले साथ, कुछ ने मोड़ा मुंह
-मेरठ में एक्साइज के विरोध में हड़ताल का मिलाजुला असर
-मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप पर नहीं दिखा बंदी का कोई असर -दोपहर 12 बजे के बाद जनरल दुकानें भी खुलने लगीं Meerut: एक्साइज के खिलाफ महाबंद का असर मेरठ में मिला-जुला दिखाई दिया। पेट्रोल पंप और सिनेमा हॉल में बंदी का कोई असर नहीं रहा। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद आम दुकानें भी खुली दिखाई दीं। हांलाकि सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहा। मेडिकल कॉलेज के बाहर दवा की दुकानें सुबह से ही खुली रही। दावों की निकली हवापिछले दो दिन से संयुक्त व्यापार संघ और यूपी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शहर में जोर-शोर से बंदी में शामिल होने की अपील कर रहे थे। साथ ही उनका दावा था कि 4 अप्रैल को मेरठ में ऐतिहासिक बंदी होगी। लेकिन सर्राफा व्यापारियों के अलावा बंदी की शहर भर में हवा निकलती नजर आई।
क्या खुला और क्या बंद
खुला बंद पेट्रोल पंप किराना स्टोर शराब की दुकान अनाज मंडीदवा की दुकान फल मंडी
सिनेमा हॉल रसोई गैस दूध की डेयरी सर्राफा असर बेअसर सर्राफा बाजार आबूलेन सेंट्रल मार्केट सदर खैरनगर लालकुर्ती सुभाष बाजार बुढ़ाना गेट आधारहीन हैं बंदी आबूलेन, लालकुर्ती स्थित व्यापारियों ने बताया कि बंद व सर्राफा की हड़ताल बिना वजह की है। उनका काम तो रोजगार बंद रखकर चल रहा है। उनका नहीं चलेगा। इसलिए उन्होने दुकानें खोल रखी हैं। वर्जन इक्का-दुकानों को छोड़कर पूरा शहर बंद रहा है। हां कुछ बाजारों में जरूर दुकानें खुली थीं। उन्हें भी बाद में बंद करा दिया गया था।-विष्णु पारासर, जिला अध्यक्ष यूपी उद्योग व्यापार मंडल
मेरी नजर में बंद सफल रहा है। छोटी-मोटी दुकानों को छोड़कर सभी मुख्य बाजारों का बंदी में पूरा सहयोग रहा है। -नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ