आपने बॉलीवुड स्‍टार्स के अफेयर्स के किससे उनके ब्रेकअप्‍स की बातें तो खूब सुनी होंगी। आज हम आपको सुनाते हैं बॉलीवुड के फिल्‍ममेकर्स के प्‍यार की दास्‍तान पर एक ट्विस्‍ट के साथ। ये कहानियां हैं उन हस्‍तियों की जिन्‍होंने प्‍यार भी किया और शादी भी। इनमे से कुछ के बच्‍चे भी हैं। इसके बावजूद कामयाबी के शिखर पर बैठे ये वास्‍तव में डैशिंग लुक वाले र्निमाता र्निदेशक अब गुजार रहे हैं तन्‍हां जिंदगी क्‍योंकि ये हैं सिंगल।

प्रभु देवा
बॉलीवुड और साउथ दोनों जगह एक्टर डायरेक्टर और सुपर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के नाम का डंका बजता है। सलमान खान के डूबते करियर को वांटेड जैसी हिट देकर प्रभु ने ही उबारा था। शाहिद कपूर का सहारा भी यही बने। यानि हर जगह सक्सेज ही प्रभु देवा की पहचान बनी इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी तन्हाई की शिकार है। प्रभु ने पहले रामलता से शादी की उनके चार बच्चे भी हैं, पर उनकी जिंदगी में आ गयीं नयनतारा। कहते हैं दोनों ने शादी भी की पर कभी इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। लता से तलाक हो गया और नयनतारा भी उनकी जिंदगी से चली गयीं। आज प्रभु सिंगल हैं और उनके किसी लिंकअप की कोई बात सामने नहीं आती।

फरहान अख्तर
एक्टर, डायरेक्टर, फिल्ममेकर और सिंगर मल्टी टैलेंटेड हैं फरहान अख्तर। सब कुछ है उनके पास, कामयाबी और उनका चोली दामन का साथ है। बस नहीं है तो किसी पार्टनर का साथ नहीं है। दो दो शादियां और दोनों नाकामयाब। फरहान की पहली शादी रिया जैन से हुई बाद में उन्होंने तलाक ले कर हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की पर अब करीब 16 साल के साथ के बाद ये दोनों भी अलग हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिल्हाल फरहान का नाम श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है पर दोनों ही उसे अफवाह बता रहे हैं और बकौल फरहान वे सिंगल हैं।
मिलिए बॉलीवुड की 'दुर्गा', यानि एक्शन में एक्ट्रेस

अनुराग कश्यप
ऐसा ही एक नाम फिल्म र्निमाता निर्देशक अनुराग कश्यप का भी है। अनुराग ने भी दो शादियां कीं उनकी पहली पत्नी थीं आरती बजाज और दूसरी शादी उन्होंने अभिनेत्री कल्की कोचलिन से की। दोनों ही उनकी जिंदगी से जा चुकी हैं। हालाकि इन दिनों उनका नाम उनसे 21 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी से जोड़ा जा रहा है लेकिन अनुराग खुद सिंगल ही बता रहे हैं।
बॉलीवुड में आने से पहले सोनम थीं वेट्रेस तो सोनाक्षी थीं ड्रेस डिजायनर, जानिए और कौन करता था क्या

सुधीर मिश्रा
फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा की कहानी भी ऐसी है दो दो शादियां और फिर भी अकेले। सुधीर की पहली शादी सुष्मिता मुखर्जी से हुई थी, बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी जिंदगी में रेनु सलूजा आयीं हालाकि उनसे शादी को कभी सुधीर ने कंफर्म नहीं किया, साल 2000 में दोनों अलग हो गए और तब से सुधीर सिंगल हैं।
सेलेब्रिटीज की यह कारें हैं सबसे खास, टॉयलेट से लेकर मसाज सीट तक उपलब्ध

राम गोपाल वर्मा
बॉलीवुड में प्रोड्यूसर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की कंपनी को लोग फैक्ट्री कहते हैं जहां एक साथ्ज्ञ कई फिल्मों का र्निमाण होता रहता है। हिंदी के अलावा वर्मा साउथ और दूसरे राज्यों की भाषाओं के लिए भी फिल्म बनाते हैं।  अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले रामू का रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खास विवाद सामने नहीं आया। रामू अपनी पत्नी रत्ना वर्मा से तलाक ले चुके हैं। इनके अफेयर्स के बारे में आजतक कोई बात सामने नहीं आई है, और वे अकेले जिंदगी बिता रहे है।

प्रकाश झा
राजनीति, दामुल, आरक्षण और अपहरण जैसी शानदार और कामयाब फिल्में बना चुके प्रकाश झा राजनीति से भी जुड़ हुए हैं। प्रकाश्ा झा ने अभिनेत्री दीप्ति नवल से शादी की पर बाद में दोनों अलग हो गए। फिल्हाल प्रकाश भी सिंगल हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth