जीहां करीब 10 साल तक जेके रोलिंग के जादुई संसार पर आधरित उपन्‍यास के लीड करेक्‍टर प्‍ले करने वाले डैनियल रेडक्‍लिफ रुपर्ट ग्रिंट और एमा वाटसन फाइनली इस रूप में नजर नहीं आयेंगे उनकी जगह नए चेहरे चुन लिए गए हैं।

सेल्युलाइड पर नहीं थियेटर के मंच पर दिखेगा हैरी पॉटर

जल्दी ही लंदन के थियेटर में हैरी पॉटर की जादुई दुनिया सजने वाली है। और एक बार फिर हैरी पॉटर अपने दोनों दोस्तों हरमाइनी ग्रेंजर और रोनाल्ड वीज्ली के साथ हैरी पॉटर के फैंस से रूबरू होगा। हालाकि इस बार सिल्वर स्क्रीन पर इन चरित्रों को निभाने वाले कलाकार डैनियल रेडक्लिफ, रुपर्ट ग्रिंट और एमा वाटसन मौजूद नहीं होंगे।

We’re thrilled to confirm Jamie Parker, Noma Dumezweni & Paul Thornley will play Harry, Hermione & Ron #CursedChild pic.twitter.com/s1rsDbrXMO

— Harry Potter Play (@HPPlayLDN) December 21, 2015


उनकी जगह ले ली है जेमी पाकर्र जो हैरी बनेंगे, नोमा डुमेजविनी उनकी दोस्त हरमाइनी ग्रेंजर का रोल निभायेंगी और रोनाल्ड वीज्ली बनेंगे पॉल थॉर्नली। हैरी पॉटर सीरीज पर आधारित इस प्ले का नाम है 'हैरी पॉटर दी कर्सड चाइल्ड'।
हरमाइनी नहीं रही गोरी
इस प्ले में एक और खास परिवर्तन आया है। रॉन की पत्नी बन चुकी हरमाइनी अब गोरी नहीं बल्कि एक टैंड डार्क स्किन वाली महिला है। इस बारे में खुद जेके रोलिंग्स ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

Canon: brown eyes, frizzy hair and very clever. White skin was never specified. Rowling loves black Hermione 😘 https://t.co/5fKX4InjTH

— J.K. Rowling (@jk_rowling) December 21, 2015
पॉटरमोर टाइटिल से लिखी गयी इस प्ले की कहानी एडल्ट पॉटर की शादीशुदा और व्यवसायिक जिंदगी में आ रही परेशानियों की चर्चा करती है। इस प्ले में वोल्डेमार्ट का अंत करने वाले पॉटर और उसके तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे एल्बस सिविरियस पॉटर के बीच तनाव को दिखाया गया है जो अपने परिवार में खुद को मिसफिट मान रहा है। जबकि हैरी जो जादू मंत्रालय के जिम्मेदार पद पर काम कर रहा है अपने प्रोफेशनल कमिटमेंटस के बीच उलझा हुआ है।

inextlive from Hollywood News Desk

 

 

Posted By: Molly Seth