टर्की की रहने वाली रूमैयसा गिल्‍गी अब व्‍हील चेयर पर हैं क्‍योंकि उनकी हड्डियां उनके सात फुट लंबे शरीर का बोझ नहीं उठा पा रही हैं। खास बात ये है कि अभी रूमैयसा महज 19 साल की हैं। चिकित्‍सकों के अनुसार रूमैयसा की इस अस्‍वाभाविक लंबाई का कारण एक खास किस्‍म की बीमारी है।

विश्व की सबसे लंबी टीनएज लड़की
टर्की के एक छोटे से गांव सैर्फनबोलु में रहने वाली रूमैयसा गिल्गी अभी उन्नीस साल की हैं पर उनकी लंबाई उनकी उम्र के बच्चों से कई गुना ज्यादा है। वो करीब सात फुट लंबी हैं। उन्हें विश्व की सबसे लंबी टीनएज लड़की कहा जा रहा है। रूमैयसा का कहना है कि जब वो सड़क पर निकलती हैं तो लोग उन्हें घूरघूर कर देखते हैं क्योंकि वो सामान्य नहीं दिखती हैं।

दुलर्भ बीमारी का शिकार हैं रूमैयसा
रूमैयसा की इस अस्वाभाविक रूप बढ़ती लंबाई का कारण बताते हुए डाक्टरों कहा कि वे एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में वीवर सिंड्रोम कहा जाता है। विश्व में इसके अब तक कुल 20 केस सामने आये हैं। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की लंबाई बचपन से असामान्य रूप से बढ़ती है। इसके अलावा कुछ और परेशानियां भी होती हैं, जैसे घुटने और कोहनी की हड्डियों का ठीक से विकास ना होना और सामान्य गतिविधियों जैसे चलने या दौड़ने में दिक्कत होना।

सबसे लंबी टीनएज गर्ल का रिकॉर्ड है रूमैयसा के नाम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने रूमैयसा का नाम विश्व की सबसे लंबी टीनएज गर्ल के रुप में शामिल किया है। रूमैयसा जानती हैं कि वे एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हें पर इसके लिए वो कभी दुखी या ना खुश नहीं होतीं। वो कहती हैं कि ये जानने के बावजूद में कि वे सामान्य नहीं हूं वे कभी अफसोस नहीं करतीं। अपनी अंदर सच को सवीकार करने के साहस के लिए वो अपने मातापिता को धन्यवाद देती हैं जिन्होंने हमेशा उन्हें सर्पोट किया और सच का सामना करना सिखाया।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth