भारत में फिल्‍म स्‍टार्स के बाद अगर किसी सबसे ज्‍यादा फैन फॉलोइंग है तो वे हैं क्रिकेट प्‍लेयर्स। लोग हमेशा जानने के लिए उत्‍सुक रहते हैं कि मैदान के बाहर उनकी लाइफ में क्‍या चल रहा है। इन क्रिकेट खिलाड़ियों की फीमेन फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्‍यादा होती है और वो उनकी वाइव्‍स और गर्लफ्रेंडस के बारे में जानने लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसका लेटेस्‍ट उदाहरण है विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इनके अफेयर ब्रेकअप और अब क्‍या चल रहा है हर कोई सब जानना चाहता है। तो आइये आपको मिलाते हैं आज टीम इंडिया के मौजूदा सितारों और उनके हसीन पार्टनर्स से।

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी जीवन संगनी साक्षी
सबसे पहले बात टीम इंडिया के एकदिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिन्होंने साक्षी राउत से शादी की। साक्षी को धोनी बचपन से जानते हैं और अब उनकी एक प्यारी सी बिटिया जीवा है।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल   
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से अगस्त 2015 में शादी की। दीपिका की गिनती भारत के सफल स्कवैश प्लेयर में की जाती है। दिनेश और दीपिका की पहली मुलाकात साल 2008 के चैन्नई मैराथन में हुई थी। इससे पहले दिनेश ने 2007 में अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता टिका नहीं। दिनेश और दीपिका फरवरी 2013 में फिर से मिले और इस साल दोनों ने शादी कर ली।

शिखर धवन और उनकी हसीन पत्नी आयशा मुखर्जी
बड़ी फिल्मी है इंडियन के ओपनिंग बैटसमैन शिखर धवन की प्रेमकहानी जिन्होंने हरभजन सिंह के फेसबुक अकाउंट के ज़रिए आयशा मुखर्जी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इस तरह इनका प्यार फेसबुक के ज़रिए परवान चढ़ा था। आयशा की शिखर के साथ दूसरी शादी है। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां है। आयशा बंगाली फादर और ऑस्ट्रेलियन मां की बेटी हैं। वह एक अच्छी किक बॉक्सर भी है और उनको भी शिखर की तरह टैटू का शौक है।

हरभजन सिंह का घर गीता बसरा के साथ बसा
शिखर की प्रेम कहानी के नायक ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने  फिल्म अभिनेत्री गीता बसरा से शादी आठ साल की रिलेशनशिप के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में की थी। इस साल 27 जुलाई को उनकी बेटी के रूप में पहली संतान का जन्म हुआ। गीता पहली बार 2007 में हरभजन से मिलीं थीं। उस समय उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू ही किया था।

क्या फर्जी है अनुष्का और विराट की शादी का कार्ड!

स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लेंगर एक खेल पत्रकार हैं
टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लेंगर देश की सबसे खूबसूरत स्पोर्ट्स एंकर्स में से एक हैं। मयंती ने बिन्नी को 2012 में अपने जीवन साथी के रूप में चुना।

इरफान पठान और सफा बेग
इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर इरफान पठान ने सऊदी अरब की मॉडल सफा मिर्जा से जेद्दा में निकाह किया। सफा जेद्दाह में रहती थीं लेकिन मूल रूप से भारतीय हैं। वे इरफान से काफी छोटी हैं सफा कही डेट ऑफ बर्थ 28 फरवरी, 1994 है जबकि इरफान का जन्म 27 अक्टूबर, 1984 को हुआ है। सफा एडिटोरियल मॉडल के रूप में मिडिल ईस्ट में फेमस हैं। वे फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं। साथ ही सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट भी हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर है। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन किसी को इस बात की खबर नहीं लगी। बता दें कि रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर है। रितिका डॉग लवर है और पेटा इंडिया से भी जुड़ी हुई हैं।

गौतम गंभीर और नताशा गंभीर
इंडिया के स्टार ओपनर रहे क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दो साल के लंबे गैप के बाद वापसी की है। गंभीर ने 28 अक्टूबर, 2011 को नताशा जैन से शादी की थी। नताशा करोड़पति बिजनेसमैन फैमिली से हैं। उनके पिता टैक्सटाइल इंडस्ट्रलिस्ट हैं। गौतम के पिता दीपक गंभीर और नताशा के पिता रवींद्र जैन करीब 30 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। नताशा खुद बीबीए ग्रैजुएट हैं। इन दोनों की दोस्ती परिवार के जरिए हुई थी। दोनों ने दो साल के रिलेशनशिप के बाद सगाई की और फिर एक साल बाद शादी। अब इस कपल की एक बेटी आजीन है।

मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय
भारतीय क्रिकेट स्टार मनोज तिवारी ने लंबे समय तक उनकी प्रेमिका रहीं सुष्मिता रॉय के साथ शादी की है। दोनों ने 18 जुलाई, 2013 को प्रेम-विवाह किया था। सुष्मिता काफी स्टाइल कांशस और हॉट हैं। मनोज और सुष्मिता की ग्लैमर्स तस्वीरें हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं।

युवराज सिंह और हेजल कीच
क्रिकेट के सुपरस्टार युवराज सिंह मॉडल हेजल के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए दोनों ने सगाई कर ली है और साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। हेजल कीच मूलतः ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे 18 साल की उम्र में घूमने के इरादे से इंडिया आई थीं और जब उन्हें एक्टिंग के ऑफर्स मिलने लगे तो यहीं की होकर रह गयीं। हेजल हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। हैरी पॉटर सीरिज की 3 फिल्मों 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान' में वो हैरी की दोस्त बनी हैं।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth