फोटो शेयरिंग साइट इंस्‍टाग्राम के अपने पेज पर अपनी बिकनी और दूसरी शॉर्ट ड्रेस में स्‍टाइलिश फोटोज डाल कर 88 साल की हेलेन रूथ एलम वॉन विंकल दूनिया की सबसे कूल दादी मां बन चुकी हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। आइये बैडी ग्रैंड मां के नाम से चर्चित दादी के कुछ खास अंदाज से हम आपको रूबरू कराते हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स: अपने हॉट और कूल फोटोज अपलोड करके हेलेन रूथ एलम वॉन विंकल ने करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं।

हाल ही मनाया 88 वां जन्मदिन: पिछले महीने 28 जुलाई को रूथ ने अपना 88 वां जन्मदिन मनाया।

बर्थडे की तस्वीरे बनी चर्चा: उन्होंने अपने जन्मदिन पर जम कर मस्ती की और उसकी ग्लैमरस तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

इंटरनेट क्वीन: अपनी इंटरनेट पाप्युलैरिटी के चलते रूथ इंटरनेट दादी भी कहलाती हैं।

बिकनी की शौकीन: ये इंटनेट ग्रैंडमां स्टालिश बिकनी पहनने की शौकीन हैं।

फैशन का अपना अंदाज: रूथ खासी फैशनेबल भी हैं और स्टालिश तरीके से रहना पसंद करती हैं।

दादी के युवा ब्वॉयफ्रेंड भी: 88 साल की रूथ के कई चाहने वाले हैं उन्हें युवा लोगों से दोस्ती करना पसंद है और उनके कई ब्वॉयफ्रेंड भी हैं।

फास्ट फूड की शौकीन: दिल से जवां रूथ को फास्ट फूड काफी पसंद हैं स्पेशियली बर्गर।

बैडी कहलाना भाता है: बिंदास दादी को बैडी कहलाना अच्छा लगता है इसीलिए तो वो कहीं बैडी ग्रैंड मां हैं तो कहीं baddiewinkle के नाम से फेमस हैं।

उम्र को पीछे छोड़ मस्त रहती हैं दादी मां: अपने स्टाइल और फैशन से ये बैडी ग्रैनी यही कहती नजर आती हैं कि उम्र को गोली मारो मस्त रहो ना यार।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth