अगर कुछ खास ना हुआ हो तो 2016 में याद करने लायक कुछ भी नही है पर हम आप को दस ऐसे लोगों से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी एक लाइन पर ही पूरे विश्‍व में हंगामा मच गया। फिर चाहे वो 8 नवंबर को नोटबंदी का आदेश हो या फिर अमेर‍िका में राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत हो। इनकी बातें सुर्खियों में छाई रहीं। आखबारों की हेडलाइन बनी। तो आईये जानते हैं ऐसा क्‍या कहा उन्‍होंने जो मच गई खलबली।


मनोहर पर्रिकर
पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि एक बात साफ है कि भारत कभी एलओसी क्रॉस नहीं करेगा। पर यहां पर कुछ है जो मिसिंग है। रणनीति और मुद्दों की ऐसी किस्म में जहां आप अपने मन में अनिश्चितता डालने की जरूरत है। यही कारण है कि हम ने ये हासिल किया।

रघुरमन राजन
पूर्व आरबीआई गर्वनर रघुरमन राजन से जब भारत की ग्लोबल इकोनॉमी में क्या भविष्य है के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे ऐसी जगह चाहिए जहां हम खुद को संतुष्ट रख सकें। हम कह सकते हैं कि हम अंधो की दुनिया में हैं। अंधों में एक आंख वाला राजा है।

साइरस मिस्त्री
कार्पोरेट जेट के लिए कंपनी का एक एमाउंट प्रयोग किया गया है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा जिन्हें कुछ दिन पहले ही कंपनी में गड़बड़ी करने के चलते समूह से निकाल दिया गया है।

हिलेरी क्लिंटन
डेमोक्रेटिक नेशनल कॉनवेंशन के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हम एक आदमी पर भरोसा कर सकते हैं तो प्रलोभन के लिए चहकता हो या उस इंसान पर जो न्यूक्लियर हथियारों के साथ हो उस पर भरोसा कर सकते हैं। ये बयान हिलेरी ने ट्रंप के खिलाफ दिया था।

सिमोने बिल्स
रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीतने के बाद सीमोने बिल्स ने कहा था कि मैं अगली उसैन बोल्ट और माइकल फिलिप्स नहीं हूं। मैं पहली सिमोने बिल्स हूं। सिमोने ने अमेरिका की ओर से ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra