आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रैपुरा अहीर में गृहकलेश से परेशान पति ने पत्नी की हत्याकर खुद को फांसी लगा ली। दो मौतों से गांव में शोक का माहौल है। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं।

किरावली के गांव रैपुरा निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश पुत्र सुभाष यादव की शादी पांच वर्ष पूर्व कुंआखेड़ा निवासी श्याम सिंह की पुत्री रूपमाला के साथ हुई थी। दोनों के एक लड़का 3 वर्ष व लड़की 2 वर्ष हैं। ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी में आये दिन क्लेश होता रहता था।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता

शुक्रवार की शाम रूपमाला का अपने पति और सास के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद रूपमाला गांव अरसैना स्थित अपनी बहन के पास चली गई। बाद में अपनी बहन के परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर पीआरवी पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में पति और पत्नी में सुलहनामा हो गया।

रात दोनों में हुई थी मारपीट

पुलिस के जाने के बाद रात्रि में दोनों में फि र विवाद बढ़ने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। आवेश में आकर दुर्गेश ने रूपमाला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी कमरे में फ ंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह दूध की फेरी वाला उनके कमरे में पहुंचा, तब घटना की जानकारी लोगों को हुई। बच्चे अपनी मां की लाश के पास बैठे थे। दुर्गेश फ ंदे पर झूल रहा था। वहीं थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Posted By: Inextlive