- 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

- 3 डिग्री सामान्य से कम दर्ज किया गया तापमान

- 17.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया

- 6 डिग्री सामान्य से कम दर्ज किया गया तापमान

- सुबह देर तक छाया रहा कोहरा

- 30 और 31 दिसंबर को बारिश के आसार

LUCKNOW: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा के झोंके से ठंड बढ़ गई है। राजधानी में बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो अभी तक का सबसे कम तापमान है। वहीं दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था।

सोमवार बारिश के आसार

सुबह देर तक हल्के कोहरे के साथ पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। दिन में खिली धूप ने लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर दी, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। सुबह घना कोहरे के साथ तेज ठंडी हवा चलती रहेगी। रात में भी कमोबेश ऐसा ही रहेगा। दिन में हल्की धूप खिली रहेगी। वहीं 30 और 31 दिसंबर को बदली के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

घरों में दुबके लोग

राजधानी में 2017 में दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा पहुंचा था जबकि 2018 में न्यूनतम तापमान दिसंबर माह में 5.9 डिग्री रहा था। वहीं बुधवार को 5.1 डिग्री तापमान के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। ठंड के चलते रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। हांलाकि दोपहर को धूप निकलने पर लोग बाहर निकले, लेकिन शाम होते ही लखनवाइट्स घरों में दुबक गये।

Posted By: Inextlive