भारत में 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ई श्रीधरन 21 फरवरी को लेंगे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


तिरुवनंतपुरम (एएनआई)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के पूर्व प्रमुख ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्रीधरन ने गुरुवार को कहा कि वह केरल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। बीजेपी के सूत्रों ने भी पुष्टि की कि 'मेट्रो मैन' औपचारिक रूप से बीजेपी के विजय यात्रा के दौरान पार्टी में शामिल होंगे, जो 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन
विजय यात्रा का नेतृत्व केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन करेंगे। यह अप्रैल-मई के बीच होने वाले केरल में विधानसभा चुनाव से पहले आया है। ई श्रीधरन को कोलकाता मेट्रो से लेकर दिल्ली मेट्रो तक में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। वह मेट्रो मैन के नाम से मशहूर हैं। वह 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इसके बाद अब 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन राजनीति में उतरने जा रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra