सीएम जयललिता द्वारा सोमवार को चेन्‍नई मेट्रो की शुरुआत करते ही इस रेल सेवा में एक और उपलब्‍िध शामिल हो गई। देश में अभी तक कोलकाता दिल्‍ली मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में मेट्रो रेल दौड़ लगा रही थी। लेकिन अब चेन्‍नईवासी भी इस सफर का आनंद उठा सकते हैं। वैसे देश के अलग-अलग हिस्‍सों में मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट का काम तेजी से चल रहा है। तो आइए जानते हैं 11 खास प्रोजेक्‍ट के बारे में....


(2) Chennai Metro :-  29 जून 2015 को चेन्नई मेट्रो की शुरुआत हुई। इसकी लंबाई 10 किमी है। जिसमें 7 स्टेशन कवर होते हैं।(4) Delhi Metro :- दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर 2002  को हुई थी। इसकी लंबाई 194 किमी है। जिसमें कि 6 लाइन है और 148 स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा गुड़गांव में भी 5 किमी लंबी मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है।(6) Jaipur Metro :- जयपुर मेट्रो रेल की शुरुआत भी इसी साल हुई। 3 जून 2015 को इस 9 किमी लंबी रेल लाइन का शुभारंभ किया गया। इसमें 9 स्टेशन शामिल हैं।


(8) Kochi Metro :- यह प्रोजेक्ट भी लगभग पूरा हो चुका है। 2016 तक यहां पर मेट्रो दौड़ने की उम्मीद है। इसकी लंबाई 25 किमी के आसपास बताई जा रही है।(10) Ahmedabad & Gandhinagar :- गुजरात में भी मेट्रो रेल का काम सुचारु रूप से चल रहा है। और उम्मीद है कि 2018 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

(11) Nagpur Metro :- नागपुर मेट्रो को भी हरी झंडी मिल चुकी है। इसका काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि 2018 तक यह प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाएगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari