मैक्‍िसको के अकापुल्‍को में यातायात महिला पुलिसकर्मी काफी चर्चित हैं। इस चर्चा का विषय इनका काम नहीं बल्‍िक शारीरिक सुंदरता है। ये महिला पुलिसकर्मी बहादुर सुंदर और पूरी तरह से फिट हैं।

सुंदर होना बेहद जरूरी
मैक्िसको की अकापुल्को टूरिस्ट असिस्टेंस ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए आपका महिला, सुंदर और युवा होना जरूरी है। अकापुल्को एक पंसदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। स्थानीय लोगों की 80 परसेंट कमाई यहीं से आती है। ऐसे में सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए एक बल का गठन किया। इस ब्रिगेड में सिर्फ महिलाओं की भर्ती होती है। वो भी केवल उन महिलाओं की जो बोल्ड और ब्यूटीफुल हों। इनका काम इलाके में ट्रैफिक की देख-रेख करना, पैट्रोलिंग करना और जुर्म को रोकना है।
सुंदर महिला पुलिस देखकर सरेंडर
खबरों की मानें, तो सुंदर महिला पुलिस के गठन के बाद यहां पर टूरिस्टों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वहीं अपराध रोकने में भी ये महिलाएं काफी सक्षम हैं। कई बार सुंदर महिला पुलिसकर्मी द्वारा पकड़े जाने पर पुरुष जल्दी ही सरेंडर कर देता है। इस ब्रिगेड में 18 से लेकर 28 साल तक की औरतों को रखा गया है। हालांकि इनके वजन को कोई मापदंड नहीं रखा गया है। वजन चाहे जितना हो पर महिला को ठीक से काम करना आना चाहिए।

आंख मारते ही हो जाता है काम

इस ब्रिगेड की महिलाओं को अपने लुक पर काफी ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि नाखून मैनिक्यूर्ड होने चाहिए साथ ही मेकअप भी अच्छा सा लगा हो, ताकि ये देखने में आकर्षक लगें। इन महिलाओं को सेना के जवानों के साथ तीन महीने की ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि ये मुश्किल परिस्थितियों में लड़ सकें। वैसे आमतौर पर ये महिला पुलिसकर्मी हल्की सी मुस्कान और आंख मारकर ही काम करवा लेती हैं।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari