जब भी सुरक्षा की बात आती है तो सबसे पहले मिलिट्री यानी आर्मी का नाम आता है क्‍योंकि माना जाता है कि आर्मी सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बनाने में एक अहम भूमिका निभाती है। वह अनुसंधान प्रौद्योगिकी से लेकर निर्माण के कार्यों बड़े से बड़े अविष्‍कार करती है। ऐसे में अब दुनिया के कई देशों की आर्मी ने अब तक हुए युद्धों में कई अविष्‍कार किए हैं। जिनमें बनाई गई चीजें सिर्फ युद्ध में ही नहीं आज दैनिक जीवन में भी काफी उपयोग वाली हैं। ऐसे में आइए जानें इन खास चीजों के बारे में...


जीपीएस: जीपीएस या ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम US डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेन्स ने 1990 में शुरू किया था। इसके बाद यह 1996 के बाद यह आम नागरिकों के लिए शुरू हो गया। इससे कहीं भी आने जाने के लिए आराम से गूगल से मदद ली जा सकती है।जीप: द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी सैनिक जीप का उपयोग करते थे। इससे वे आसानी से दुश्मन पर नज़र रख लेते थे। आज भी जीप का इस्तेमाल हो रहा है। कंप्यूटर: द्वितीय विश्व युद्ध के समय, U.S. मिलिट्री ने सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का अविष्कार किया था। आर्मी ने कंप्यूटर को बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी में उपयोग के लिए बनाया था। जेरीकैन:
1930 में इसे जर्मन मिलिट्री इन जेरीकेन का इस्तेमाल करती थी। बाद में ये आम जनजीवन का जरूरी अंग बन गए। इनका इस्तेमाल सूखी या तरल हर प्रकार की चीज रखने में होता है।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra