मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर गांगुली तक कई भारतीय क्रिकेटरों ने मिल्खा सिंह को श्रद्घांजलि दी है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय स्प्रिंटर मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को &फ्लाइंग सिख&य को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। 91 वर्षीय पद्म श्री पुरस्कार विजेता मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में निधन हो गया।
पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से लेकर महान भारतीय स्प्रिंटर पीटी उषा तक, सभी ने अपने नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

A legacy that inspired a whole nation to aim for excellence. To never give up and chase your dreams. Rest in Peace #MilkhaSingh ji 🙏. You will never be forgotten. pic.twitter.com/IXVmM86Hiv

— Virat Kohli (@imVkohli) June 19, 2021

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 'एक ऐसी विरासत जिसने पूरे देश को अपने लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। कभी हार न मानना और अपने सपनों का पीछा करना, ये बड़ी सीख थी। रेस्ट इन पीस #मिल्खासिंह जी। आपको कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा।

Dark clouds of sadness prevail with the demise of my idol and inspiration Milkha Singhji. His story of sheer determination and hard work inspired millions and will continue to do so. As a tribute to him, students of Usha School paid homage to the legend.
Rest in Peace 🙏 pic.twitter.com/mLBQQ2ge3v

— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) June 19, 2021

पीटी उषा ने लिखा, 'मेरे आदर्श और प्रेरणास्रोत मिल्खा सिंह जी के निधन से दुख के काले बादल छाए हुए हैं। दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आगे भी करता रहेगा।'

Extremely saddened by this news ..RIP ,India's one of the greatest sportsman..you have made young Indians dream of becoming an athlete..had the privilege of knowing you so closely .. pic.twitter.com/mbEk9WPDBd

— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 19, 2021

सौरव गांगुली लिखते हैं, 'इस खबर से बेहद दुखी हूं। भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक..आपने युवा भारतीयों को एथलीट बनने का सपना दिया। आपको इतने करीब से जानने का सौभाग्य मिला।'

Really sad about the demise of our national hero and a legend Shri Milkha Singh ji. My heartfelt condolences to the bereaved family. RIP #MilkhaSingh pic.twitter.com/7xpLGGGmfH

— Mary Kom OLY (@MangteC) June 19, 2021

भारतीय महिला बाॅक्सर मैरी कॉम लिखती हैं, 'हमारे राष्ट्रीय नायक और महानायक श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से वास्तव में दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। RIP #MilkhaSingh

“After winning World Championship U20 title and medal in Asian Games, I still remember a call from #MilkhaSingh sir that “Hima just keep on working hard, you have ample time and you can win a Gold medal for our country at a global level”
“I will try to fulfill your dream sir”

— Hima (mon jai) (@HimaDas8) June 19, 2021

भारतीय महिला धावक हिमा दास लिखती हैं, 'एशियाई खेलों में विश्व चैम्पियनशिप U20 का खिताब और पदक जीतने के बाद, मुझे अभी भी #MilkhaSingh सर का एक कॉल याद है कि हिमा बस कड़ी मेहनत करते रहें, आपके पास पर्याप्त समय है और आप वैश्विक स्तर पर हमारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। मैं आपका सपना पूरा करने की कोशिश करूंगी सर।'

A hero, an inspiration, a legend. His legacy will live on for generations to come. Rest in Peace, Milkha Singh sir.

— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) June 18, 2021

तेज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लिखा, 'एक नायक, एक प्रेरणा, एक किंवदंती। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। रेस्ट इन पीस, मिल्खा सिंह सर।

India says goodbye to an icon and an inspiration. Your legacy will keep guiding and inspiring generations of sportsperson. Rest in peace, sir. #MilkhaSinghJi

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) June 19, 2021

भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत लिखते हैं, 'भारत एक आइकन और एक प्रेरणा को अलविदा कहता है। आपकी विरासत खिलाड़ियों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहेगी।'

The great man #MilkaSingh ji has left us in body, but the name Milkha will always live on as being synonymous with courage and will-power.
What a man. My sincere condolences to his family. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/AW2FbM3zg1

— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 19, 2021

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'महापुरुष मिल्कासिंह जी ने हमें शरीर में छोड़ दिया है, लेकिन मिल्खा नाम हमेशा साहस और इच्छाशक्ति के पर्याय के रूप में जीवित रहेगा। क्या आदमी थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari