महिला के देवर के विरोध पर की मारपीट

पुलिस ने झगड़ा करने वाले दोनों को हवालात में किया बंद

BAREILLY: प्रेमनगर में दूधिया का लव लोचा सामने आया है। दूधिया ने दूध देने के बहाने एक महिला से रिलेशन डेवलप कर लिए। कई महीनों तक उसकी चोरी छुपी रही लेकिन कहावत है कि प्यार कितना भी छुपाया जाए छुपता नहीं यही दूधिये के साथ भी हुआ। महिला के घर में देर तक रुकने पर उसके देवर को शक हो गया और एक दिन देवर ने उसे टोक ही दिया। इस पर दूधिया ने झगड़ा शुरू कर दिया और दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दूधिया व देवर को हवालात में बंदकर क्भ्क् में चालान कर दिया।

धीरे-धीरे प्यार चढ़ा परवान

दूधिये का नाम नफीस है। वह बिबियापुर का रहने वाला है। वह बानखाना में एक महिला के घर दूध देने जाता था। महिला का कमरा मकान की ऊपरी मंजिल पर है और निचली मंजिल पर उसका देवर रहता है। दूधिया सीधे जीने से ऊपरी मंजिल पर दूध देने चला जाता था। धीरे-धीरे दूधिया ने महिला से दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्यार हो गया। काफी दिनों तक उनका प्यार दुनिया की नजरों से छिपा रहा। लेकिन दूधिये के महिला के कमरे में दो-दो घंटे तक रहने पर नीचे रह रहे देवर को उसपर श्ाक हुआ।

मैं तो मानता हूं बहन

महिला के देवर ने बताया कि संडे को भी जब दूधिया काफी देर तक घर में मौजूद रहा तो उसने इसका विरोध किया और दूध ना देने आने की चेतावनी दी। इस पर दूधिया ने देवर के साथ झगड़ा शुरु कर दिया। झगड़े के दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़कर थाना लायी और हवालात में बंद कर दिया। वहीं दूधिया का कहना है कि वह महिला के घर भाई के रिश्ते से आता था। वह महिला को दस साल पहले ही बहन मान चुका है।

Posted By: Inextlive