देश में आज कई इलाके ठंड व घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। यूपी भी कोहरे की गिरफ्त में है।

नई दिल्ली (एएनआई)। पूरा उत्तर भारत आज घने कोहरे में डूबा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह काफी कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। देश की राजधानी भी सुबह घने कोहरे में डूबी रही।कोहरे की वजह से अधिकांश इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह 8:30 बजे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.6 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi: A layer of dense fog engulfs the national capital this morning. Visuals from Vijay Chowk, near India Gate and Parliament. pic.twitter.com/eKS5MywMV5

— ANI (@ANI) January 13, 2021


दिल्ली की एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में
वहीं दिल्ली में सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली की एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। यहां पर AQI 301 पर आ चुका है। घने कोहरे ने लगभग पूरे शहर को घेर लिया, जिससे कई क्षेत्रों में दृश्यता बहुत कम हो गई। आईएमडी ने मंगलवार को अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की थी। भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इसके अलावा शीत लहर चलने की आशंका है।

Varanasi: People light fire to keep themselves warm as temperature drops in the city. Varanasi recorded a minimum temperature of 6 degree Celsius today.
As per the IMD forecast, Varanasi will experience 'Fog/mist in the morning and mainly clear sky later' today. pic.twitter.com/L1EBtrTrwM

— ANI UP (@ANINewsUP) January 13, 2021

Posted By: Shweta Mishra