- दुल्हा 16 साल का और दुल्हन 12 साल की

- छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने बाढ़ से पटना आया था नाबालिग

- एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

PATNA (12 March) :

पटना में जबरन शादी कराने का एक अनोखा मामला शनिवार को सामने आया। इसमें अनोखी बात ये है कि दुल्हा और दुल्हन दोनों ही नाबालिग हैं। दोनों ही बाढ़ के रहने वाले भी हैं। आरोप है कि दुल्हा अपने छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने पटना लेकर आया था। परीक्षा का सेंटर एयरपोर्ट थाना के तहत एक स्कूल में था। इस बात का पता लड़की के घर वालों को पहले से था। परीक्षा के पहले दिन ही लड़की के फैमिली वालों ने लड़के को परीक्षा सेंटर के पास से अगवा कर लिया। फिर उसे खुशरूपर ले गए। वहां के एक मंदिर में जबरन क्ख् साल की नाबालिग से उसकी शादी करा दी गई। लड़का भी महज क्म् साल का है।

- घर वालों ने किया विरोध

नाबालिग दुल्हा और दुल्हन की ये शादी कानूनन अपराध है। लड़के घर वालों ने भी इस शादी का जमकर विरोध किया। दुल्हा और दुल्हन को लेकर घर वाले खुशरुपुर थाना पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया। खुशरुपुर थाने की पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट थाना भेज दिया।

- दुल्हे को ठहराया जिम्मेवार

लड़के वालों के एयरपोर्ट थाना पहुंचते ही लड़की के घर वाले भी पहुंच गए। पुलिस के पास मामला पहुंचने की जानकारी उन्हें मिल चुकी थी। लड़की के घर वालों पे दुल्हे को ही जिम्मेवार ठहरा दिया। घरवालों ने दावा किया कि लड़के ने गारंटी दी थी कि दहेज में ज्वेलरी और बाइक देने पर उसके पिता इस शादी को स्वीकार कर लेंगे। हालांकि लड़के के पिता लड़की वालों के दावे को झूठ बताया। इस शादी को मानने से भी उन्होंने इनकार कर दिया।

- एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दुल्हे की मानें तो वो शादी करने को तैयार नहीं था। लेकिन उसे पटना से जबरन अगवा कर मंदिर में ले जाकर लड़की वालों ने शादी करा दी। वहीं, लड़की का दावा है कि लड़के की रजामंदी से ही शादी हुई है। उन दोनों के बीच मोबाइल पर बात भी होती थी। फिलहाल एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने नाबालिग का किडनैपिंग कर जबरन शादी कराने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पटना पुलिस के सीनियर्स अधिकारियों को भी दी गई है।

Posted By: Inextlive