बॉलीवुड में फिल्म मिर्जिया से डेब्यू करने वाले एक्टर हर्षवर्धन एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी के साथ पिछली रात नजर आए। हर्षवर्धन और पूजा बेदी की बेटी आलिया मुंबई में जूहू के सिल्वर बीच कैफे से एक साथ बाहर निकलते दिखे। यहां जानें क्या है माजरा और देखें कैफे से निकलते हुए दोनों की तस्वीरें...


यहां आए साथ नजर इन दिनों स्टार किड्स काफी चर्चा में रहते हैं और अब पूजा बेदी की बेटी आलिया भी इस चर्चा का हिस्सा बन गई हैं। पिछली शाम फिल्म मिर्जिया के लीड एक्टर हर्षवर्धन कपूर और पूजा बेदी की बेटी आलिया एक साथ जूहू बीच स्थिक एक कैफे में नजर आए। बता दें कि पूजा बेदी की बेटी ने भले ही अब तक फिल्मों में हाथ न आजमाया हो पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की लंबी लिस्ट बना रखी है। लगता है इस लिस्ट में अब हर्षवर्धन का नाम भी जुड़ ही गया है। हर्षवर्धन बिजी हैं इन प्रोजेक्ट्स में
हर्षवर्धन ने बॉलीवुड में फिल्म मिर्जिया से एंट्री ली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। हर्षवर्धन पहली और आखिरी बार उसी फिल्म में दिखे। साल 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जिया के बाद हर्षवर्धन अब बॉलीवुड के कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ-साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे। हर्षवर्धन के पास इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट है। विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भावेश जोशी में भी हर्षवर्धन लीड रोल में नजर आ सकते हैं। ट्विंकल खन्ना की वजह से अक्षय कुमार ने जूहू बीच पर बनवाया मोबाइल टॉयलेट, खर्च किए 10 लाखदीपिका से लेकर अनुष्का तक 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैंबर्थ डे : कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के खिलाफ पत्नी ने इस वजह से दर्ज कराई थी शिकायत, इन फिल्मों से मिली पहचान

Posted By: Vandana Sharma