मिस यूनिवर्स हुईं सलमान ख़ान की 'दीवानी' 'बिकीनी रेस' में शामिल सोनम कपूर और रणवीर-दीपिका की 'रामलीला' में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री. मनोरंजन जगत की हलचल पढ़िए आज की मुंबई डायरी में.


सलमान ख़ान की 'दीवानी' मिस यूनिवर्समिस यूनिवर्स ओलीविया कल्पो सलमान ख़ान के साथ काम करने को बेताब हैं. अपनी पहली भारत यात्रा पर आईं 21 वर्षीय अमरीकन मॉडल ओलीविया ने ये बात एक अख़बार से बातचीत में कही.वो एड्स के प्रति जागरूकता अभियान के तहत भारत पहुंची हैं. अपनी टीम के साथ जल्द ही वो  सलमान ख़ान से मिलेंगी.ओलीविया बॉलीवुड से ख़ासी प्रभावित भी हैं.ओलीविया दिल्ली में हुए कार्यक्रम में परंपरागत भारतीय तरीके से शरीक हुईं. उन्होंने बिंदी भी लगाई थी.'बिकीनी रेस' में सोनम कपूरअभिनेत्री सोनम कपूर अपने करियर में पहली बार बिकीनी में नज़र आएंगी और वो भी अपनी बहन रिया कपूर की फ़िल्म में.आजकल यूट्यूब पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 'रामलीला' का ट्रेलर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
अब ख़बर ये है कि फ़िल्म में  प्रियंका चोपड़ा का एक आइटम सॉन्ग भी है.गाने में प्रियंका काफ़ी 'बोल्ड' और 'सेक्सी अवतार' में दिखेंगी. इसे कोरियोग्राफ़ किया है मशहूर कोरियोग्राफ़र और निर्देशकर प्रभुदेवा के भाई विष्णु देवा ने.प्रियंका इससे पहले 'बबली बदमाश' और 'पिंकी है पैसे वालों की' जैसे आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं.

Posted By: Subhesh Sharma