म‍िस वर्ल्‍ड 2017 का ख‍िताब जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फाइनली स्‍वदेश लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर आधी रा‍त को जोरद्वार स्‍वागत हुआ है। वहीं अब इनके फैंस के मन में उनको लेकर कई सारे सवाल उठते द‍िखे ज‍िसमें एक सवाल आगे के कर‍ियर से जुडा़ है। हालांक‍ि यह तो अब खुद मानुषी ही ड‍िसाइड करेंगी। लोगों का मानना है क‍ि शायद यह भी वहीं करेंगी जो इन 5 पूर्व म‍िस वर्ल्‍ड ने क‍िया है...


दीदार करने के लिए भीड़मानुषी छिल्लर ने हाल ही में 117 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर 17 साल बाद मिस वर्ल्ड 2017 का ताज हासिल किया है। ऐसे में अब वह फाइनली शनिवार रात भारत आ गई हैं। रात 1 बजे के करीब एयरपोर्ट पर उनका दीदार करने के लिए लोगों की भीड़ थी। फैंस के मन में सवाल वहीं अब मानुषी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अब वो आगे करियर में क्या करेंगी। उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी अपने-अपने मुताबिक अंदाजा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें करियर को लेकर सुझाव भी दे रहे हैं। मानुषी छिल्लर की बारी
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 1999 में युक्ता मुखी सभी ने बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाए। प्रियंका तो हॉलीवुड तक छा गई हैं। ऐसे अब मानुषी छिल्लर की बारी है।

Posted By: Shweta Mishra