- शाम को घर से सामान लेने निकला और हो गया था गायब

- जार्जटाउन पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस की लोकेशन

ALLAHABAD: टैगोर टाउन एरिया से सोमवार की शाम घर से निकला हाई स्कूल का छात्र रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस उसकी जांच में जुट गई। रात भर घर वाले परेशान रहे। लेकिन सुबह पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली में उसके रिलेटिव पहुंचे और उसे अपने पास लेते गए। उसके बाद घर वालों के साथ जार्जटाउन पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

वापस लौटने पर पता चलेगी वजह

वीएस मिश्रा टैगोर टाउन एरिया में रहते हैं। सोमवार की शाम वह जार्जटाउन पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वेदांत हाई स्कूल का छात्र है। ब्वायज हाई स्कूल में स्टडी करता है। शाम को वह घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। पुलिस वेदांत का पता लगाने में जुट गई। घर वालों ने बताया कि उसके पास मोबाइल भी है। ऐसे में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से वेदांत की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। लेकिन रात ज्यादा होने के कारण पुलिस को मदद नहीं मिली। मंगलवार की सुबह पुलिस को सफलता हाथ लगी। पता चला कि उसका लोकेशन दिल्ली में है। इसके बाद घर वालों को भी पता चल गया कि वह दिल्ली में है। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि अब उसके घर वाले उसे लेने पहुंच गए हैं।

Posted By: Inextlive