-स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,टीकाकरण अभियान का लक्ष्य प्राप्त करने

के लिए सरकार प्रतिबद्घ

-हर वर्ष 3 लाख 50 हजार बच्चे नहीं देख पाते अपना पांचवा जन्मदिन

LUCKNOW: हमारे प्रदेश में पिछले कुछ सालों में बच्चों को होने वाले टीकाकरण में बहुत तेजी आई है। पिछले सरकार में यह प्रति वर्ष पैदा होने वाले बच्चों में टीकाकरण की दर ब्ख् प्रतिशत के आसपास थी। वहीं हमारी सरकार में यह बढ़कर यह म्ख् प्रतिशत हो गई है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम हर बच्चें को बिमारियों से बचने के लिए पूर्ण रूप से टीका कारण किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने मंडे को बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण के शुरू हुए मिशन इंद्रधनुष को लांच किया। यह मिशन यूनिसेफ और भारत सरकार के सहयोग से चल रहा है। जिसमें यूनिसेफ की ओर से गवर्नमेंट को टेक्निकल सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है।

साढ़े तीन लाख नहीं पूरा कर पाते पांच साल

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान का लक्ष्य प्राप्त करने के लि सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसे सफल बनने के लिए सभी ठोस कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर साल भ्भ् लाख बच्चे पैदा होते है। दुर्भाग्य से हर साल फ् लाख भ्0 हजार बच्चे अपना पांचवा जन्मदिन भी नहीं देख पाते है। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से कई बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण की मदद से बचाया जा सकता है।

लोगों को टीकाकरण के बारे में नहीं है जानकारी

उत्तर प्रदेश के यूनीसेफ प्रमुख निलौफार पौरजांड ने कहा कि अगर देश बच्चों को स्वास्थ्य रूप में देखना चाहता है तो इसमें भारत को अहम भूमिका निभानी होगी। भारत तभी सफल होगा जब उत्तर प्रदेश इसमें अपना भरपूर योगदान देगा। इस असवर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अरविंद कुमार ने कहा कि आज भी हमारे प्रदेश में क्ब्.फ् प्रतिशत लोगों को नहीं पता की टीकाकरण क्या होता है। वह बच्चे के पैदा होने के बाद उसे लगने वाले टीके के करण में कुछ नहीं जाने है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में क्म्.भ् प्रतिशत ऐसे लोग भी है जिन्हें इन टीकाकरण के बारे में गलत धारणा बना रखी है। वह इन टीकाकरण के गलत साइट इफैक्ट के बारे में अपनी सोच बना चुके है। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से हम लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोडे़गे।

प्रदेश के ब्ब् जिलों में शुरू होगा अभियान

मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रदेश के ब्ब् जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य दुर्गम स्थानों पर रहने वाले बच्चों और घुमंतू परिवारों के बच्चों तक पहुंचाना है। साथ ही उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाना है जिनका इलाज वैक्सीन की मदद से संभव है। टीकाकरण कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सबसे बडे़ हिस्से का श्रेय उत्तर प्रदेश को जाता है। उत्तर प्रदेश का लक्ष्य हर वर्ष लगभग भ्भ् लाख बच्चों का टीकाकरण करना है। स्टेटे में संपूर्ण टीकाकरण पाने वाले बच्चों की संख्या भ्ख्.7 प्रतिशत है। इस मौके पर प्रमुख मिशन निदेशक अमित घोष, प्रमुख स्वास्थ्य यूनीसेफ इडिंया के जैनेवीव बेगकोइयान और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ। विजय लक्ष्मी मौजूद थी।

Posted By: Inextlive