-एप पर सहरी, इफ्तार और नमाज की भी जानकारी

- युवाओं को खूब रास आ रहे रमजान एप

BAREILLY: इस बार रमजान में मोबाइल एप भी इबादत में मददगार साबित होगा। व्यस्त लोगों के लिए रमजान की मोबाइल एप भी लांच हुई है जिसमें सेहरी-इफ्तार और नमाज का समय समेत तमाम जानकारी मौजूद है। कुरआन की तिलावत तक में मोबाइल एप मददगार साबित होगा।

एप से सहरी-इफ्तार की जानकारी

रमजान में मुसलमान इबादत करने के साथ ही गुनाहों से तौबा करते हैं। इबादत में मदद के लिए रमजान में मोबाइल एप लांच हुए हैं जिनको आप स्मार्ट फ ोन में डाउनलोड कर इबादत को आसान बना सकते हैं। इन एप में नमाज के समय के साथ ही सेहरी इफ्तार के समय की जानकारी ि1मलेगी है।

ये है मोबाइन एप

इन दिन युवा अपने स्मार्ट फोन में नमाज और रोजा से जुड़े मोबाइल एप को खुब डाउनलोड कर रहे हैं। जिसमें muslimpro-ramadan और ramadan time

मोबाइल एप को कोई भी अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकता है। इसमें नमाज का टाइम, सहरी और इफ्तार की जानकारी मौजूद है। ये मोबाइल एप युवाओं को खासा पंसद आ रहा है।

विशेष नमाज की भी जानकारी

नमाज़ ए तरावीह का वक्त व दिन मुकम्मल माह ए रमज़ान के रोज़े अल्लाह ने हर मुसलमान मर्द व औरत जो अकिल और बालिग हो फर्ज किये। इस माह में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज, नमाज ए तरावीह में पूरा क़ुरआन हाफिज खड़े होकर सुनाते हैं और नमाजी खड़े होकर सुनते हैं। अमूमन शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में रात 9 बजे से 9.15 के बीच तरावीह की नमाज होती है।

Posted By: Inextlive