मंत्रिमंडल विस्तार में वेस्ट यूपी को होगी तरजीह

- विधानसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा वेस्ट पर फोकस

- कैराना को हाईलाइट करने वाले हुकम सिंह का नाम मुख्य

आई स्पेशल

sundar.singh

Meerut: मोदी मंत्रिमंडल में नए सांसदों को शामिल करने की तैयारी है। यूपी से करीब तीन मंत्री बनाए जाने हैं। जिसमें से एक नाम मुख्तार अव्वास नकवी का है। चर्चा है कि कैराना के सांसद बाबू हुकुम सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। साथ ही सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल भी लाइन में है।

मंत्रिमंडल का हिस्सा

मोदी मंत्रिमंडल में वेस्ट यूपी के दो सांसदों पर जोरों से चर्चा चल रही है। जिनमें से एक है कैराना के सांसद हुकुम सिंह और दूसरा नाम सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल का है। जानकारों की मानें तो हुकुम सिंह की संभावना अधिक है। इसके कई कारण हैं। पहला कारण है कि हुकुम सिंह ने यूपी में बीजेपी को पलायन मुद्दा देकर अपने कद को कई नेताओं के मुकाबले काफी बड़ा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह यूपी में अपनी हर रैली में कैराना का मुद्दा छेड़ने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में उन्हें इसका इनाम मिल सकता है। दूसरा कारण वेस्ट यूपी में हुकुम सिंह पैठ काफी गहरी है।

गुर्जरों को साधने की कोशिश

दरअसल बीजेपी विधानसभा चुनाव में अपना मुख्य प्रतिद्वंदी सपा को मान रही है। यह बात अमित शाह भी अपने भाषण में कह चुके हैं। सपा ने पहले ही तीन एमएलसी गुर्जर बिरादरी से बनाकर सभी राजनैतिक दलों का मुंह बंद कर दिया है। ऐसे में बीजेपी भी गुर्जरों को साधने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। जाट को पार्टी ने पहले ही संजीव बालियान के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री बना रखा है।

इनके नाम पर भी चर्चा

वहीं राघव लखनपाल और बागपत सांसद सतपाल सिंह का नाम भी चर्चा में हैं। जानकारों के मुताबिक सतपाल सिंह को इसलिए मंत्री नहीं बनाया जाएगा। क्योंकि जाट कोटे से संजीव बालियान पहले ही कृषि राज्य मंत्री हैं। इसके बाद राघव लखनपाल का नाम भी काफी जोरों पर चल रहा है। जानकारों की माने तो राघव लखपाल शर्मा वेस्ट यूपी के सहारनपुर जिले के सांसद हैं। युवा होने के नाते काफी साफ सुथरी छवि रखते हैं। ब्राह्माण फेस होने के नाते उन्हें मौका मिल सकता है। वहीं अरुण जेटली के साथ उसके काफी गहरे संबंध भी हैं।

पहले से ही तीन चेहरे हैं मौजूद

वैसे वेस्ट यूपी की बात करें तो पहले से तीन सांसद मोदी की मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। गौतमबुद्घनगर में महेश शर्मा नागरिक उडयन मंत्री हैं। वहीं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह विदेश राज्यमंत्री हैं तो वहीं मुजफ्फनगर के सांसद डॉ। संजीव कुमार बालियान कृषि राज्यमंत्री हैं। अगर एक और सांसद मंत्रिमंडल में शामिल होता है तो वेस्ट यूपी में बीजेपी की ताकत और भी बढ़ जाएगी।

मंत्रिमंडल विस्तार आज 11 बजे तक हो ही जाएगा। मुझे बहुत ज्यादा तो नहीं पता है, लेकिन वेस्ट से एक सांसद को जरूर मंत्रिमंडल में पहुंचने की चर्चा है।

-केशव प्रसाद मार्य, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

Posted By: Inextlive