-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अस्सी घाट पर किया सफाई का निरीक्षण

-दी बधाई, सफाई अभियान के लिए नौ को किया नॉमिनेट

-गली में झाड़ू लगाकर दिया सफाई का संदेश, गंदगी को दूर करने का किया आह्वान

VARANASI : पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बनारस से एक बार फिर सफाई का संदेश दिया। उन्होंने अस्सी घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास झाड़ू लगाकर हर किसी को गंदगी को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसके पहले अस्सी घाट पर सफाई का निरीक्षण किया। इस काम को करने वालों को बधाई दी। अभियान को आगे ले जाने के लिए नौ और लोगों को नॉमिनेट किया। पिछली बार से थोड़ा अलग इस बार नॉमिनेट होने वालों में सिंगल परसन के साथ कई ग्रुप भी शामिल हैं। पीएम ने बीएचयू के संस्थापक महामना पं। मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काशी नरेश विभूति नारायण सिंह को नमन किया।

दोपहर में पहुंचा काफिला

दोपहर में एक बजकर पांच मिनट पर प्रधानमंत्री का काफिला अस्सी घाट पहुंचा। नए अस्सी घाट पर मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, रविन्द्र जायसवाल, महेन्द्र सिंह गौतम व प्रशासन के लोग स्वागत के लिए खड़े रहे। कार से उतरने के बाद पीएम सधे कदमों के साथ घाट की ओर बढ़ने लगे। पार्टी के लोगों से अलग-अलग मिले। घाट की सफाई की जिम्मेदारी लेने वाले सुलभ इंटरनेशनल के बिंदेश्वरी पाठक का परिचय मेयर ने कराया तो पीएम देर तक उनका हाथ थामे रहे। इसके बाद नरेन्द्र मोदी घाट की सफाई का जायजा लेने बढ़ चले।

हर जगह डाली बारीकी से नजर

नए घाट से चलते हुए पुराने अस्सी घाट पहुंचे। उस स्थान पर गए जहां पिछली बार फावड़ा चलाकर सफाई अभियान को गति दी थी। उस वक्त वहां मिट्टी का विशाल टीला मौजूद था। उसकी सफाई की जा चुकी थी। कुछ कदम चलते फिर रुकते हुए पीएम ने घाट के लगभग हर कोने का निरीक्षण किया। इसके बाद गंगा की ओर मुंह कर लिया। दूर तक अठखेलियां करतीं लहरों को निहारने लगे। मानो नि:शब्द अंतरआत्मा से गंगा से संवाद कर रहे हों। फिर मीडिया और जनता की ओर मुखातिब हुए।

काशी नरेश को किया नमन

अपने सम्बोधन में पीएम ने काशी नरेश विभूति नारायण सिंह को नमन करते हुए कहा कि ख्भ् दिसम्बर को काशी नरेश ने अपना देह छोड़ा था। उनकी पुण्य स्मृतियां हमेशा काशी का गौरव बनी रही हैं। इसके साथ भारत रत्न पं। मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन पर नमन किया। घाट की सफाई पर बोलते हुए कहा कि वर्षो से यह घाट करोड़ों देशवासियों की श्रद्धा का केंद्र है। काशी की पहचान मिट्टी में दबी पड़ी थी। नवंबर में जब आया तो श्रमानुभव का कार्यक्रम शुरू किया था। बाद में लोग भी आगे आए। सामाजिक संस्थाएं, नगर निगम, जिला प्रशासन व राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना। आज हम देख रहे हैं कि सफाई नहीं होने के कारण जो घाट कभी मिट्टी में दबे थे। आज पुराने सौंदर्य के साथ गंगा के सामने खड़े हैं।

फिर चुना नौ रत्न

इस दौरान पीएम ने उन नौ नामों की घोषणा की जो उनके स्वच्छता अभियान को आगे ले जाएंगे। पिछली बार नम्बर में अस्सी घाट पर सफाई के दौरान भी उन्होंने नौ लोगों को नॉमिनेट किया था। इस बार नौ नामों में इंडुविजुअल के साथ ग्रुप भी शामिल है।

क्-राज्यपाल नागालैंड : पद्मनाभ बालाकृष्ण आचार्य

-ख्7 जुलाई ख्0क्ब् को गवर्नर का पद ग्रहण किया। उन्होंने समाज हित में कई बड़े कदम उठाए हैं.नागालैंड में शांति के लिए इनके द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं।

ख् - पूर्व आईपीएस डॉ। किरण बेदी

-वर्ष क्97ख् में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं। सूर्यदत्ता नेशनल, यूनाइटेड नेशन मेडल, रोमन मैग्सेसे आदि पुरस्कारों से नवाजा गया है।

फ्-क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह ओडिसी नृत्य में पारंगत हैं। भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, छाऊ नृत्य संग ओडिसी फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। देश व विदेश से कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है

ब्-कॉमेडियन कपिल शर्मा

-टीवी शो 'कपिल नाइट्स' के माध्यम से हास्य अभिनेताओं में अलग पहचान बनी है। विदेशों में भी इस कलाकार को चाहने वालों की संख्या अधिक है

भ् - पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली : -विश्व क्रिकेट जगत में अलग पहचान रखते हैं। इनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां मिलीं। इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दिलायी थी।

म् - इनाडु ग्रुप

-आंध्र प्रदेश का इनाडु समूह का क्षेत्रीय भाषा में न्यूज पेपर और न्यूज चैनल के क्षेत्र में अलग पहचान है। ई-टीवी के नाम से सभी स्टेट्स में क्षेत्रीय भाषा में न्यूज चैनल हैं। समूह के मुखिया रामाजी राव स्वच्छता मिशन से जुड़े हैं।

7 - इंडिया टुडे समूह

-पत्रिका और न्यूज चैनल के क्षेत्र में देश का अग्रणी नाम है। समूह के मुखिया अरुण पूरी और उनके साथियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ गया है। पीएम मोदी को ट्यूट कर समूह ने अभियान से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

8 - इंडियन इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट :

-यह भारत की एक बड़ी संस्था है। स्थापना के छह दशक के दौरान संस्थान ने प्रमुख इंस्टीट्यूट के रूप में मान्यता हासिल की। शिक्षा, सामाजिक विकास, उच्च लेखन लेखा परीक्षा और नैतिक मानकों के रख-रखाव के क्षेत्र में योगदान किया है।

9 - मुंबई के डिब्बा वाले

-ऐसे लोगों का समूह है जो भारत में खासकर मुंबई शहर में सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए दोपहर का खाना तैयार करते हैं। उसे कार्य स्थल तक पहुंचाते हैं। वर्ष क्890 में शुभारंभ हुआ था। वर्तमान में दो लाख लोगों को तीन घंटे के अंदर डिब्बा पहुंचाते हैं

गली में चला पीएम का झाड़ू

अस्सी घाट पर दस मिनट बिताने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी घाट के नजदीक जगन्नाथ मंदिर की ओर बढ़ गए। मंदिर के कैम्पस से लगी गली के सामने उनका काफिला रुका। मोदी गली की ओर बढ़ चले। हाथ में झाड़ू थामा और गली की सफाई में जुट गए। उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं में झाड़ू लगाने की होड़ लगी रही।

अंतिम समय तक होता रहा काम

पीएम के आने से पहले अस्सी घाट की काफी सफाई हो चुकी थी। मिट्टी का एक हिस्सा बचा था जिसे हटाने का काम अंतिम समय तक चलता रहा। दो पोकलैण्ड मशीनें मिट्टी को काटने का काम कर रही थीं। सुरक्षा की दृष्टि से टै्रक्टर से मिट्टी की ढुलाई बंद रही।

जबरदस्त रही सिक्योरिटी

अस्सी घाट और आसपास जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम रहा। घाट की तरफ आने वाले हर रास्ते को सील कर दिया गया था। आसपास के ऊंचे मकानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। गंगा में भी पीएसी व पुलिस के जवान लगातार गश्त करते रहे। एक किलोमीटर के दायरे में किसी नाव को आने की परमीशन नहीं थी।

Posted By: Inextlive