-आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3,71,265 वोटों से हराया

-नरेन्द्र मोदी को मिले 5,80,432 वोट, केजरीवाल ने हासिल किए 2,09,167 वोट

VARANASI : बनारस संसदीय सीट एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पाले में रही। इस बार नरेन्द्र मोदी बनारस के सांसद चुने गए। बनारस की जनता ने उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलायी। उन्होंने पार्लियामेंट इलेक्शन पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी के कैंडीडेट अरविंद केजरीवाल को फ्,7क्,ख्म्भ् वोटों से हराया। नरेन्द्र मोदी को टोटल भ्,80,ब्फ्ख् वोट मिले। अरविंद केजरीवाल को ख्,09,क्म्7 वोट मिले। तीसरे नम्बर के लिए बसपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर हुई। अंतिम समय में कांग्रेस के अजय राय ने बढ़त बनाते हुए तीसरा स्थान सुरक्षित किया। उन्होंने 7भ्,7भ्फ् वोट हासिल किए। बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रकाश जायसवाल को म्0,फ्फ्ब् वोट के साथ चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पांचवा स्थान समाजवादी पार्टी के कैलाश चौरसिया को मिला। उन्हें ब्भ्,फ्भ्0 वोट मिले। इनके अलावा अन्य कैंडीडेट्स पांच हजार वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

शुरुआत से बनायी बढ़त

भारतीय जनता पार्टी के कैंडीडेट नरेन्द्र मोदी ने मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसे अंत तक बरकरार रखा। पहडि़या मंडी में शुक्रवार को सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। इनमें टोटल 99म् वोटों की गिनती हुई। इसमें क्ख्7 रिजेक्ट हुए। इसमें नरेन्द्र मोदी अन्य कैंडीडेट्स से आगे नजर आए। उन्हें भ्99 वोट मिले। अरविंद केजरीवाल को क्ख्7, अजय राय को 7फ्, विजय प्रकाश जायसवाल को ब्भ् और कैलाश चौरसिया को ख्भ् वोट मिले। इसके बाद बनारस संसदीय सीट के तहत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। रोहनिया विधानसभा में ख्म् चक्र की गिनती हुई। सेवापुरी में ख्फ्, उत्तरी में ख्म् चक्र की काउंटिंग हुई। दक्षिणी में ख्ख् और कैंट में ख्7 चक्र की गिनती हुई। हर चक्र की गिनती में बीजेपी के कैंडीडेट नरेन्द्र मोदी के वोटों की संख्या में इजाफा होता गया। कोई ऐसा राउंड नहीं रहा जिसमें उनके वोटों की गिनती हजार से नीचे रही हो। हर चक्र की गणना में वह अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलते रहे। सुबह दस बजे के बाद तो उन्होंने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उनके पीछे दूर-दूर तक कोई नहीं रहा। दोपहर क्ख् बजे तक उनकी लीड एक लाख के आसपास पहुंच गयी। ढाई बजे तक लीड बढ़कर एक लाख 80 हजार तक पहुंच गयी। शाम चार बजे तक नरेन्द्र मोदी की बढ़त ढाई लाख से अधिक हो गयी। इसके बाद भी अंतिम चरण की गिनती तक बढ़त ही रही।

डेव्यू रहा शानदार

आम आदमी पार्टी देश के अन्य स्थानों की तरह बनारस में पहली बार लोकसभा इलेक्शन में लड़ रही थी। पार्टी के कैंडीडेट अरविंद केजरीवाल ने सभी को चौंकाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। बनारस संसदीय सीट पर दूसरा स्थान हासिल किया। पूरे काउंटिंग के दौरान वह लगातार नरेन्द्र मोदी का पीछा करते नजर आए। पूरे मतगणना के दौरान केजरीवाल ने दूसरे स्थान की दावेदारी किसी अन्य प्रत्याशी को नहीं करने दी। दोपहर बारह बजे काउंटिंग जब पूरे रफ्तार में थी तब तक अरविंद केजरीवाल को फ्क्,0म्7 वोट मिले थे। एक बजे तक अपने वोटों की संख्या में काफी इजाफा किया। वह भ्फ्,भ्ब्0 वोट पा चुके थे। दो बजे तक उनके वोटों की गिनती म्9,07भ् पहुंच चुकी थी। तीन बजे तक उनके वोटों की संख्या 8ब्,9क्फ् हो गयी। शाम चार बजे तक केजरीवाल को क्,क्0,8ख्ब् वोट मिल चुके थे।

तीसरे, चौथे स्थान पर हुई लड़ाई

वोटों की गिनती के दौरान तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई बेहद दिलचस्प रही। देर तक बसपा के विजय प्रकाश जायसवाल इस स्थान पर जमे रहे। कांग्रेस से अजय राय भी ठीक उनके पीछे थे। शुरुआत में अजय राय तीसरे स्थान पर रहे। दोपहर क्ख् बजे अजय राय को क्फ्,7ख्0 वोट मिले थे। विजय प्रकाश जायसवाल को क्फ्,भ्क्7 वोट मिले थे। क्ख्.फ्0 बजे बाजी पलटी और विजय जायसवाल ने बढ़त बना ली। एक बजे ख्क्,फ्म्क् वोटों के साथ तीसरे स्थान पर जमे रहे। क्9,म्म्9 वोटों के साथ अजय राय चौथे स्थान पर चले गए। शाम चार बजे तक दोनों अपने-अपने स्थान पर जमे रहे। इसके बाद अजय राय ने बढ़त बनायी और फाइनली 7भ्,7भ्फ् वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। म्0,फ्फ्ब् वोटों के साथ विजय प्रकाश जायसवाल को चौथे नम्बर पर संतोष करना पड़ा।

कोई दौड़ में नहीं

मतगणना में नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई और कैंडीडेट कुछ खास करता नहीं दिखा। तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई जरूर दिलचस्प रही। समाजवादी पार्टी के कैलाश चौरसिया शुरू से ही पांचवें स्थान पर बने रहे। न तो वह आगे गए और न ही पीछे खिसके। बनारस संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे ब्ख् कैंडीडेट्स में से पांच ही ऐसे रहे जो दस हजार से अधिक वोट पाए। एक कैंडीडेट ऐसा रहा जिसने तीन हजार से अधिक और चार हजार से कम वोट पाया। एक कैंडीडेट चार हजार से अधिक लेकिन पांच हजार से कम वोट पाया.क्8 कैंडीडेट्स एक हजार से अधिक और दो हजार से कम वोट पाए। छह कैंडीडेट्स ने दो हजार से अधिक और तीन हजार से कम वोट पाया। क्क् कैंडीडेट्स दो सौ से अधिक और एक हजार से कम वोट पाये।

Posted By: Inextlive