भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी पर उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हसीन जहां का कहना है कि शमी उनके साथ मारपीट करते हैं और उनके पाकिस्‍तानी लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। आइए जानें ऐसे ही 10 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिनके ऊपर लगे बड़े-बड़े आरोप....


मोहम्मद शमी :टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय बड़ी मुसीबत से जूझ रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ एक एफआईआर लिखा दी। हसीन जहां का आरोप है कि शमी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। यही नहीं शमी ने उनके साथ मारपीट भी की। हालांकि शमी इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। शमी का कहना है कि, हसीन जहां का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। खैर अभी तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सच्चाई क्या है इसकी जांच-पड़ताल होना बाकी है।नवजोत सिंह सिद्धू:


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक अलग अंदाज में क्रिकेट कॉमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू भी कंट्रोवर्सीज से अच्छा जुड़ाव रहा है। उन पर 1988 में एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में दिसम्बर 2006 को जस्टिस महताब सिंह और बलदेव सिंह की हाई कोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना था। महेंद्र सिंह धोनी:

महेंद्र सिंह धोनी भी मई 2015 में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत में केस दर्ज किया गया था। एक पत्रिका के कवर पर विष्णु के रूप में धोनी की तस्वीर छपी थी। उनके हाथ में एक जूता सहित कई चीजें मौजूद थीं। जिसके बाद धोनी को फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था। एस. श्रीसंत: एस. श्रीसंत भी अक्सर कंट्रोवर्सीज का शिकार होते रहते हैं। 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर श्रीसंत खूब रोए थे। इसके अलावा वह स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी फंस चुके हैं। जिसने उनका करियर तक खत्म कर दिया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari