भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने उनके ऊपर गैर महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। हसीन जहां ने अपने फेसबुक पर शमी की काली करतूतों का स्‍क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया।

1. मोहम्मद शमी :
धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी खेल रहे मोहम्मद शमी के लिए एक बुरी खबर है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। मंगलवार को देर रात कथित हसीन जहां के फेसबुक एकाउंट से एक के बाद एक कुल 10-12 पोस्ट की गई जिसमें उन्होंने अपने पति और अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के सबूत दिए। इसमें हसीन ने पति की सारी चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। यही नहीं शमी पर उनकी पत्नी ने मारपीट का भी आरोप लगाया। इस मामले को लेकर मो. शमी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शमी का कहना है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह किसी की शरारत है। कोई उनका खेल बिगाड़ना चाह रहा है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि शमी और हसीन के बीच कोई विवाद नहीं है। यह उन दोनों को बदनाम करने की साजिश है। आपको बता दें कि शादीशुदा क्रिकेटर्स का अफेयर होना कोई नया नहीं है। पहले भी कई मशहूर इंडियन क्रिकेटर्स इस जाल में फंस चुके हैं।

Hi
I'm Mohammad Shami.
Ye jitna bhi news hamara personal life ke bare may chal raha hai, ye sab sarasar jhut hai, ye koi bahut bada humare khilap sajish hai or ye mujhe Badnam karne or mera game kharab karne ka kosis ki ja rahi hai.

— Mohammad Shami (@MdShami11) March 7, 2018

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari