उत्तर प्रदेश के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के निर्देश दिए हैं।

हाथरस (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता को अपनी पुत्री के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया है। सोमवार को हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के नोजलपुर गांव में अमरीश शर्मा की उस युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके खिलाफ उन्होंने जुलाई 2018 में अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।

Hathras: A man was shot dead by another man against whom the former had filed a case of molestation in July 2018, in a village in Sasni area yesterday. FIR registered against 4 named accused, 2 of whom have been arrested. pic.twitter.com/VJCZ1RT5T0

— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2021


दो को गिरफ्तार भी किया जा चुका
इस संबंध में विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हाथरस ने बताया कि अमरीश की आरोपी गौरव शर्मा और उसके दोस्तों ने गोली मार कर हत्या की है। अस्पताल ले जाते समय अमरीश की मौत हो गई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। एसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Man shot dead in Hathras: Chief Minister Yogi Adityanath directs officials to take strict action in the matter. He has also given directions to invoke National Security Act against all the accused involved in the case.
(File photo) pic.twitter.com/ZWgPHHtDK1

— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2021
दोनों परिवारों में तब से विवाद चल रहा था
जांच के दौरान, यह पता चला कि जुलाई 2018 में, अमरीश शर्मा ने गौरव शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था, जिसे जेल भेज दिया गया था लेकिन वह एक महीने बाद जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में तब से विवाद चल रहा था। एसपी ने कहा कि शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। वहीं गिरफ्तार युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra