स्कूल से पैदल घर जा रही थी छात्रा, राजामंडी पर पकड़ा

महिलाओं ने सड़क पर चप्पलों से शोहदे को धुना

आगरा। थाना हरीपर्वत स्थित राजामंडी पर शोहदे ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। लोगों को पता चला तो उसकी पिटाई कर दी। उस दौरान सड़क से निकलने वाली महिलाओं ने भी उस पर हाथ साफ किया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है।

पैदल घर जा रही थी छात्रा

एमएम गेट निवासी 12 वर्षीय पांचवी की छात्रा हरीपर्वत स्थित स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद छात्रा पैदल अपने घर जा रही थी। राजामंडी बाजार के सामने साई मंदिर के पास उसने पानी पिया। वहां पर एक युवक खड़ा हुआ था। युवक ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने उस पर गौर नहीं किया। इसके बाद युवक की हरकत बढ़ गई। उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया।

लोगो ने की युवक की पिटाई

हाथ पकड़ते ही छात्रा घबरा गई। वहां पर एक अन्य युवक खड़ा था। छात्रा ने उसको बताया और मदद मांगी। इस पर शोहदे को घेर लिया। खुद को घिरता देख शोहदे ने दौड़ लगा दी। कुछ दूरी पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। सड़क पर उसकी पिटाई लगा दी। वहीं से कुछ महिलाएं निकल रही थीं। महिलाओं को जब उसकी हरकत के बारे में पता चला तो सभी ने चप्पल से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे थाना हरीपर्वत पुलिस के हवाले कर दिया।

Posted By: Inextlive