बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनता नजर आ रहा है। इससे दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून बचे हुए हिस्सों को कवर करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा तथा छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों तक पहुंच जाएगा।बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशरभारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि मध्य प्रदेश के हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। यह पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड तथा बिहार की ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम इलाके में लो प्रेशर बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल तथा ओड़िशा के तटीय हिस्सों में चक्रवातीय प्रवाह की आशंका है।


ओड़िशा व छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि मानसून तथा बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ व तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना बनती दिख रही है। ओड़िशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमालय के उत्तर पश्चिम इलाकों तथा उससे सटे क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों में आंधी-तूफान आने की आशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh