भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी तटों की ओर से तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। इसकी वजह से दक्षिण तटीय भारत के राज्यों तथा पश्चिमी भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा भी बारिश की चपेट में रहेंगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 घंटों के दौरान ओड़िशा की ओर से तेज हवाएं पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं। अगले 48 घंटों के दौरान इसके छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। अगले 12 घंटों के बाद इसके कमजोर होने की संभावना है।

At 1130 hrs IST of 13th September, Deep Depression centred about 70 km west-northwest of Chandbali and about 90 km east- southeast of Keonjhargarh (Odisha). To move west-northwestwards across north interior Odisha, north Chhattisgarh & Madhya Pradesh during next 48 hours. pic.twitter.com/y6ANOLpTib

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 13, 2021

Deep Depression over north interior Odisha, near latitude 21.4°N and longitude 85.5°E, close to Keonjhargarh (Odisha).Continue to move west-northwestwards across north Chhattisgarh & Madhya Pradesh during next 48 hours. To weaken into a Depression during the next 12 hours. pic.twitter.com/DUpQGrNGjt

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 13, 2021


गुजरात में भी बनता दिख रहा लो प्रेशर
भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि गुजरात में भी लो प्रेशर एरिया बन रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसमें कमी आएगी। मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बना हुआ है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान यह अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर ही बना रहेगा।

Current Nowcast at 1645 IST today. For details kindly visit:https://t.co/w8q0AaMm0I
Report any severe weather at:https://t.co/5Mp3RKfD4y
Download Damini App for Lightning Alerts:
Android-https://t.co/IYCSTf9o1U
IOS-https://t.co/gRs5rUfLW3 pic.twitter.com/IUpUoDjQOD

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 13, 2021
दक्षिण प्रायद्वीपीय राज्यों में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बदले हालात में ओड़िशा तथा छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी है। कोंकण, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल राज्यों तथा हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

Fairly widespread to widespread rainfall over Odisha and Chhattisgarh with isolated heavy to very heavy falls and Isolated extremely heavy falls are likely over these areas on 13th with reduction thereafter. pic.twitter.com/fiRVn2MIjP

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 13, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh