पूर्वी भारत में लो प्रेशर की वजह से उत्तर पूर्व पूर्वी भारत तथा दक्षिण भारत में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई इलाकों में बरसात में अगले दो दिनों के बाद बारिश में कमी आने के आसार है। इसकी वजह से नमी में कमी आएगी जिससे दक्षिण पश्चिम मानसून के वापस लौटने के अनुकूल हालात बन रहे हैं। 6 अक्टूबर से मानसून देश के कई हिस्सों से वापस लौटना शुरू हो जाएगा।

SCS 'SHAHEEN' at 1730 hrs IST of 2nd October over northwest Arabian Sea, near lat 24.5°N & long 60.7°E. Likely to move w-nwwards skirting Makran coast during next 12 hrs. Thereafter, likely to re-curve w-swwards, move towards Oman coast across Gulf of Oman & weaken gradually. pic.twitter.com/WdBOkKfjhp

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2021


बिहार-यूपी में लो प्रेशर
भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि देवभूमि द्वारका से कुछ किलोमीटर दूरी पर अरब सागर में चक्रवात शाहीन बना हुआ है। यह ईरान के चाबहार की ओर बढ़ रहा है। बिहार तथा उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश में लो प्रेशर बनता नजर आ रहा है। अगले तीन दिनाें के दौरान वह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने लगेगा।

Quantitatively the 2021 all India monsoon seasonal rainfall during 1 June to 30 September 2021 has been 87.0 cm against long period average of 88.0 cm based on data of 1961-2010 (99% of its Long Period Average (LPA)) pic.twitter.com/AMXYTtDth9

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2021
पश्चिम बंगाल में बारिश
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इसकी वजह से बिहार, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के इलाके, सिक्किम, असम तथा मेघालय के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक तथा लक्षद्वीप में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी।

Monthly and Homogenous Regions - Southwest Monsoon Rainfall , 2021 pic.twitter.com/YVnBdkZYPG

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh