Monsoon 2023 : मानसून के आने पर झूमने व खुशी मानने को बेकरार लोगों को अभी और कुछ दिन इसका इंतजार करना होगा। माैसम एजेंसियों द्वारा दिए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मानसून अगले 3 से 4 दिन में आने की उम्मीद है। यहां पढ़ें मानसून से जुड़ फुल अपडेट...


नई दिल्ली (पीटीआई)। Monsoon 2023 : जून का महीना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सूरज की तपिश और गर्मी में और ज्यादा इजाफा हुआ है। लू के थपेड़े काफी तेज पड़ रहे हैं। ऐसे में पूरा देश भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि इस बीच मानसून के आगमन को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक लोगों को अभी 3 से 4 दिन और इतंजार करना पड़ेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने तो अभी केरल में मानसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई लेकिन निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि केरल में मानसून की शुरुआत 8 जून या 9 जून को हो सकती है। हालांकि स्काईमेट पहले 7 जून को केरल में मानसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी।मानसून के जल्द ही केरल पहुंचने की संभावना
वहीं माैसम एजेंसियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुकी हैं। ये हवाएं दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी पहुंची हैं। इसके चलते मानसून के जल्द ही केरल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर 1 जून के करीब सात दिनों उतार-चढ़ाव के साथ केरल में प्रवेश करता है। मई के मध्य में इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने घोषणा की थी दक्षिण पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल में शुरू होने की उम्मीद है। मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था। इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना हालांकि माैसम वैज्ञानिकों ने इस जगह पर यह स्पष्ट कर दिया कि केरल में थोड़ी देरी से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि मानसून देश के अन्य हिस्सों में देरी से पहुंचेगा। आईएमडी यह भी बताया कि था पूर्वानुमानों के मुताबिक इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है। जून में देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने यह भी कहा कि अब तक जो फोरकास्टिंग हुयी उसके अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में इस साल सामान्य से कम बारिश होगी।

Posted By: Shweta Mishra