मानसून का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जानें इस बार कहां होगी सामान्य और कहां सामान्य से अधिक बारिश के आसार...

नई दिल्ली (पीटीआई)। मानसून 2020 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और यहां का माैसम काफी सुहाना हो चुका है। भारत के मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल से शुरुआत कर दी है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य बारिश होगी। हालांकि, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है।

चार महीने के मानसून सीजन में 75 फीसदी बारिश होती

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा हर साल की तरह इस साल भी दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल से शुरुआत की है। देश में जून से सितंबर तक के चार महीने के मानसून सीजन में 75 फीसदी बारिश होती है। 30 मई को प्राइवेट फारकास्टर स्काईमेट वेदर ने मानसून के आगमन की घोषणा की थी। हालांकि इस संबंध में आईएमडी ने कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए स्थितियां अभी अनूकूल नहीं है।

Posted By: Shweta Mishra