मानसून ने समय से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। कर्इ इलाकों में बारिश आैर ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया है।

बारिश व हवाओं की वजह से मौसम होने लगा सुहाना
नई दिल्ली (पीटीआई) । मानसून ने इस बार देश को अपने सामान्य तिथि से करीब 17 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में मानसून दो दिन पहले मानसून के दस्तक देने से झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश ने तेज गति पकड़ ली है। हरियाणा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी मानसून की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में नमी होने से भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।
मानसून पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून इस बार समय से पहले अपने अंतिम पड़ाव पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका है। सामान्यत तौर पर यहां मानसून 15 जुलाई को पहुंचता है। मानसून की यह आखिरी सीमा होती है। इसके बाद ही माना जाता है कि मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि इस बार अनुमान था कि मानसून एक जुलाई को पूरे देश में पहुंचेगा लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने लगी है।
 हवाएं तय समय से पहले ही पूरे देश में बारिश लेकर आ गई
मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक इस साल पूर्व की ओर से हवाएं काफी अच्छी चल रही हैं। ऐसे में वहां से चलने वाली हवाएं तय समय से पहले ही पूरे देश में बारिश लेकर आ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मानसून चार महीने तक देश में रहता है। सामान्यत:  यह  एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर को खत्म होता है लेकिन इस बार इसने एक जून के तय समय से तीन दिन पहले ही 29 मई को  केरल में दस्तक दे दी थी। बता दें कि बीते साल देश में बारिश के मौसम की शुरुआत 30 मई से हो गई थी।

तस्वीरें: कैमरे में कैद बारिश में भीगती श्रीदेवी की बेटी तो कहीं सुनील शेट्टी का बेटा

केरल का मौसम तो हो गया सुहाना, जानें आपके राज्य में मानसून कब देगा दस्तक

Posted By: Shweta Mishra