देश में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। जून के फर्स्ट वीक में मानसून दस्तक दे देगा। आईएमडी की मानें तो यह आठ जून तक महाराष्ट्र पहुंच जाएगा।


पुणे (एएनआई)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) पुण के वैज्ञानिक डॉ अनुपम कश्यप ने कहा, मानसून के 8 जून तक महाराष्ट्र में आने की संभावना है और 30 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। गुरुवार को, आईएमडी ने घोषणा की कि 1 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए केरल में परिस्थितियां अनुकूल हैं।अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्रIMD ने अपने बुलेटिन में कहा, "31 मई से 4 जून, 2020 तक दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य-पूर्व अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसे देखते हुए, 1 जून, 2020 से परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।' यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari