देशभर में सिस्टम बन रहे सिस्टम
agra@inext.co.in
AGRA। देश में कुछ दिन पहले मानसून की दस्तक के बाद भी देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है। हालांकि फिर से 24 जून को मानसून सक्रिय होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पर आगरा तक मानसून 27 जून के बाद ही आने की उम्मीद है। मौसम विभाग क अनुसार मैडेन जूलियन ओशीलेशन (एमजेओ) मानसून के अनुकूल बन रहा है, साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों में भी मानसून डेवलप होने वाला है।

जल्दी आने की उम्मीद
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के हिस्सों और ओडि़शा में मानसून प्रभावशाली हो जाएगी और बारिश के स्पेल बढ़ जाएंगे। इसके बाद ही मानसून आगे बढ़ेगा। 27 जून तक उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। लेकिन केरल में पहले मानसून आने के बाद भी प्री मानसून जैसा सिस्टम तैयार नहीं हो सका है। मालूम हो कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार जल्दी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में मानसून रहा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार मानसून उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर पूरी तरह से सक्रिय रहा। यहां तेज बारिश हुई। महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ भाग और तेलंगाना के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा।

गर्मी ढहा रही सितम
मानसून की बेरुखी से गर्मी कहर बरपा रही है। जून महीने के जाते-जाते गर्मी पूरे शबाब पर है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है। गर्मी के सितम से लोग कराह उठे हैं। इससे छुटकारा मिलने की उम्मीद चार-पांच दिनों तक नहीं है।

Posted By: Inextlive