देश में भारी बारिश ने इन दिनों कई राज्यों के हालात बिगाड़ रखे हैं। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश में बुधवार को कई राज्य बारिश से सराबाेर रहेंगे। भारतीय माैसम विभाग की मानें तो आज कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक और तटीय कर्नाटक और ओडिशा में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। यहां अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से राहत नही है।  उत्तर भारत में भी नहीं है राहतवहीं उत्तर भारत में भी आज कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मूसलाधार बारिश होेने के आसार नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में आज अधिकांश इलाके भारी से भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। भारी बारिश से भीगेंगे ये राज्य
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु में भारी बारिश, झारखंड,  पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र और तटीय आंध्र प्रदेश में माैसम बदला रहेगा। यहां  भी बारिश हो सकती है। अरब सागर के पश्चिम-मध्य में, बंगाल की खाड़ी के उत्तर में, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर तेज हवाएं चलने से मछुआरों को यहां न जाने की सलाह दी जाती है।

Posted By: Shweta Mishra