उत्तराखंड और बिहार में आज भारी बारिश का अनुमान है। राजस्थान में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले दो दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज भी भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण, गोवा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और अंडमान एन्ड निकोबार आइलैंड के इलाके भी भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले दो दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।24 घंटे में मानसून काफी तेजी से बढ़ने का लगाया गया था अनुमान


इससे पहले खबर आई थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले बताया था कि कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से पहुंच जाएगा। माैसम : यूपी में लोग लू व गर्मी से रहेंगे बेहाल, राजस्थान में भारी बारिश दिलाएगी राहतराजस्थान में चलेंगी तेज हवाएं

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर के दक्षिण पश्चिम तटीय इलाके और पश्चिम मध्य तटीय इलाकों से सटे समुद्र में मछुआरों को न उतरने की चेतावनी दी है।

Posted By: Mukul Kumar